{"_id":"6979ff9df1178ec77d0498c4","slug":"khel-maidan-ponta-condition-not-good-nahan-news-c-177-1-ssml1030-170611-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: बदहाली के आंसू बहा रहा नगर परिषद पांवटा साहिब का खेल मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: बदहाली के आंसू बहा रहा नगर परिषद पांवटा साहिब का खेल मैदान
विज्ञापन
नगर परिषद का एकमात्र खेल मैदान बारिश के बाद भारी वाहनों के चलने से बदहाल हुआl संवाद
धार्मिक आयोजन के बाद गीले मैदान में भारी वाहनों गुजरने से बिगड़ी दशा
फरवरी माह में शुरू होनी है उत्तर भारतीय वीर शिवाजी क्रिकेट खेल प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। शहर का एकमात्र खेल मैदान अपनी दशा पर आंसू बहा रहा है। इसी मैदान में फरवरी माह से उत्तर भारतीय वीर शिवाजी क्रिकेट खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है, लेेकिन धार्मिक आयोजन के उपरांत बारिश होने पर इस मैदान की दशा काफी बिगड़ चुकी है। अब खेल प्रेमियों ने शीघ्र मैदान की दशा सुधारने का कार्य शुरू करने की मांग उठाई है।
स्थानीय निवासी भरत ठाकुर, सुनील चौधरी, प्रदीप चौहान, जय प्रकाश धीमान, रविना, अनिल अत्री, सुभाष राणा, अर्चना और अजीत सिंह ने बताया कि इस वर्ष इस मैदान में एक ऐतिहासिक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसके बाद बारिश हो गई। खेल मैदान में लगे टेंट को ले जाने के लिए भारी वाहनों ने मैदान से सामान ढोया। गीले मैदान में वाहनों के गुजरने से खेल मैदान को काफी क्षति पहुंची है। अब कई स्थलों पर मैदान की दशा बिगड़ गई है। पानी जगह-जगह ठहर गया है।
फरवरी माह में ही उत्तर भारतीय स्तर की क्रिकेट प्रतियोगिता के मैच भी शुरू होंगे। इसमें पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और हिमाचल समेत उत्तर भारत की दर्जनों टीमें भाग लेंगी। इसके साथ ही सिरमौर क्वालीफायर पूल में भी 50 से अधिक टीमें हर वर्ष खेलती हैं। ऐसे में खेल मैदान के टूटने से काफी दिक्कतें हो सकती हैं। खेल प्रेमियों अचल देव, राहुल, मयंक और राहुुल ने बताया कि शीघ्र टूटे और जलभराव वाले मैदान के स्थलों को ठीक करवाया जाए।
विज्ञापन
नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी कंचन बाला ने बताया कि खेल मैदान की दशा को ठीक करवा दिया जाएगा जिससे खेल प्रतियोगिता के आयोजन में किसी तरह की दिक्कतें नहीं रहें।
संवाद