{"_id":"686a67082c786be1a10d5ead","slug":"khel-maidan-ponta-condition-not-good-nahan-news-c-177-1-ssml1030-154216-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: पांवटा साहिब शहर का एकमात्र खेल मैदान दयनीय हालत में पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: पांवटा साहिब शहर का एकमात्र खेल मैदान दयनीय हालत में पहुंचा
विज्ञापन
पांवटा साहिब नगर परिषद क्षेत्र के एकमात्र खेल मैदान की बिगड़ी दशा: संवाद
पांवटा साहिब शहर का एकमात्र खेल मैदान दयनीय हालत में पहुंचा
मैदान की देखभाल नहीं होने से खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में नाराजगी
पार्किंग स्थल बनने और वाहन सीखने को इस्तेमाल होने से बिगड़ी दशा
सुरेश तोमर
पांवटा साहिब(सिरमौर)। जिला सिरमौर के पांवटा साहिब खेल मैदान से कई बेहतरीन खिलाड़ी निकले हैं जिन्होंने देशभर में हिमाचल का नाम रोशन किया है, लेकिन शहर के एकमात्र खेल मैदान की दशा आज तक के सबसे बुरे दौर में पहुंच गई है। लाखों बजट से मंच और खिलाड़ियों के लिए ड्रेसिंग रूम योजना का कार्य भी अधर में लटक गया है जिससे खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों में खासी नाराजगी व्याप्त है।
बता दें कि तीन वर्ष पहले करीब 30 लाख रुपये के बजट से खिलाड़ियों के लिए ड्रेसिंंग रूम और मंच के कार्य को बजट स्वीकृत किया गया। प्रथम चरण में 15 लाख रुपये बजट से काम शुरू हुआ। बीच में पेड़ आने और मंच के समीप से बिजली लाइन होने की अड़चन से काम लटका। अब दोनों बाधाएं दूर हो चुकीं हैं, लेकिन योजना का कार्य फिर भी अधर में लटका हुआ है। इस समय खेल मैदान की हालत अब तक के सबसे बुरी स्थिति में पहुंच गई है। एक दशक पहले इस मैदान में बेहतरीन घास, लाइट सुविधा व सौंदर्यीकरण पर लाखों रुपये का बजट तत्कालीन एसडीएम श्रवण मांटा के समय खर्च किया गया था। अब इस एकमात्र खेल मैदान की दुर्दशा पर स्थानीय क्षेत्र के राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर नाम रोशन कर चुके खिलाड़ियों व स्थानीय लोगों से बातचीत की गई।
ऐसेे में प्रतिभाएं कैसे निखरेगी : गुरविंद्र सिंह टोली
- राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल का नाम रोशन करने वाले पूर्व रणजी क्रिकेटर गुरविंद्र सिंह टोली ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री का सपना भारत को वर्ष 2047 तक खेलों में टॉप-5 देशों में लाना रहा है। पांवटा साहिब का एकमात्र नगर परिषद खेल मैदान की हालत देख कर मन खिन्न हो जाता है। मैदान को पार्किंग स्थल व वाहन सीखने का स्थल बना दिया गया है। बेहतर खिलाड़ी तराशने को मैदान की दशा सुधारनी जरूरी है।
विज्ञापन
--
नगर परिषद गंभीरता से मैदान की देखभाल करें : डोगरी
पार्षद तथा शिवाजी क्लब के अध्यक्ष मधुकर डोगरी ने कहा कि मैदान की हालत देख कर मन काफी खिन्न हो जाता है। शहर में एकमात्र खेल मैदान है। इसी मैदान से रणजी स्तर के खिलाड़ी निकले हैं। आज खेल की खस्ताहाल से मैदान में पैदल तक चलना कठिन हो रहा है। नगर परिषद से एकमात्र खेल मैदान की दशा सुधारनी होगी।
बदहाल मैदान में अभ्यास तक करना कठिन : अचल देव
हिमाचल के उभरते स्थानीय प्रतिभाशाली क्रिकेटर अचल देव रॉय का कहना है कि नगर परिषद का रवैया एकमात्र खेल मैदान के प्रति बेहद उदासीन है। वाहन पार्किंग से मैदान की हालत धान रोपाई वाले खेतों की तरह हो चुकी है। हर तरफ कीचड़। मैदान क्रिकेट और फुटबॉल के खिलाड़ियों को इस समय अभ्यास करने लायक तक नहीं है।
खेल मैदान के सौंदर्यीकरण की उठा चुके है मांग : डॉ. रोहताश नांगिया
- पांवटा नगर परिषद के वार्ड-8 के पार्षद डॉ. रोहताश नांगिया ने बताया कि एकमात्र खेल मैदान की दशा सुधारने की मांग उठा चुके हैं। खेल मैदान में सौंदर्यीकरण के साथ दर्शकों को बैठने की बेहतर व्यवस्था जरूरी है। मैदान के किनारे मंच तथा ड्रेसिंग रूम योजना भी अधर में लटकी है।
खेल मैदान की दशा सुधारी जाएगी : निर्मल कौर
- नगर परिषद पांवटा साहिब की अध्यक्षा निर्मल कौर ने कहा कि खेल मैदान की दशा सुधारी जाएगी। मैदान के गेट बंद कर दिए गए हैं। अतिशीघ्र खेल मैदान को ठीक करवाने का प्रयास होगा जिससे खिलाड़ियों को अभ्यास करने में दिक्कतें नहीं रहें।
संवाद