फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Kavyansh and Gayatri were awarded the best student award.

Sirmour News: काव्यांश और गायत्री को सर्वश्रेष्ठ छात्र-छात्रा के पुरस्कार से नवाजा

Sat, 27 Dec 2025 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Kavyansh and Gayatri were awarded the best student award.
कांगर धरयार स्कूल में वार्षिक पारितोषक समारोह का आयोजन
विज्ञापन


शैक्षणिक और खेलकूद गतिविधियों में होनहार विद्यार्थी सम्मानित किए

संवाद न्यूज एजेंसी

सराहां (सिरमौर)। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांगर धरयार में वार्षिक समारोह मनाया गया। समारोह के पंजाब रेजिमेंड के सूबेदार नरेश कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यवाहक प्रधानाचार्या सुषम लता ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। आरुषि, पारुल, जानवी, एंजल, ममता और उनकी सखियों ने लोक नृत्य प्रस्तुत किया। दीपाली, स्नेहा, अनिका ने पंजाबी नृत्य, जबकि मंजू द्वारा प्रस्तुत नेपाली नृत्य को दर्शकों ने खूब सराहा। छात्रों द्वारा प्रस्तुत कव्वाली हिमाचल के लोगों जरा तुम ये पूछ ने सभी को भावविभोर कर दिया। काव्यांश और गायत्री को सर्वश्रेष्ठ छात्र-छात्रा के पुरस्कार से नवाजा गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर शैक्षणिक और खेल गतिविधियों में अव्वल रहे होनहार छात्रों को सम्मानित किया गया। इनमें पलक, प्रगति, कशिश, कृतिका शर्मा, अभय, मुस्कान, आरुषि, आर्य, नीतेश, स्वस्तिका शर्मा, शगुन और महक शामिल हैं। राष्ट्रीय चेस प्रतियोगिता के अंडर-12 आयु वर्ग में शामिल प्रियांशी शर्मा, यशस्वी, आयुष, आरुषि, मनन एवं हर्ष को भी सम्मानित किया गया। इसके अलावा खेल प्रतियोगिताओं में मेहरचंद, अभिनव, वैभव, कार्तिक, अक्षय, वरुण, नमन, अंशुल, कार्तिक शर्मा, प्रियांशी शर्मा, रुषि, पारुल, दीपाली, आयुषी, यशस्वी, प्रियांशी, पायल, स्नेहा, मानसी, साधना, काव्यांश, अंशुल एवं लवली को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर तारा दत्त, किरण देवी, बीडीसी अध्यक्ष सुरेंद्र नेहरू, पंचायत प्रधान राजेश्वरी देवी, भुवनेश्वर, सुरेंद्र शर्मा, भगत राम शर्मा, नरेश शर्मा, रचना अग्रवाल और धनीराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed