{"_id":"6a661478512270be2700530a","slug":"kargil-divas-in-ponta-nahan-news-c-177-1-ssml1030-184434-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीरों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता: हर्षवर्धन चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीरों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता: हर्षवर्धन चौहान
विज्ञापन
भूतपूर्व सैनिक संगठन द्वारा पांवटा साहिब में कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उद
कहा, देश की सीमाओं की रक्षा में तैनात जवानों के कारण हम चैन की नींद सो पाते हैं
पांवटा साहिब में 27वां कारगिल विजय दिवस मनाया, शहीद हुए सैनिकों के परिजन सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब और शिलाई क्षेत्र की ओर से रविवार को पांवटा साहिब में 27वां कारगिल विजय दिवस बड़े धूमधाम और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान कारगिल युद्ध सहित अन्य अभियानों में शहीद हुए सैनिकों के परिजनों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। मुख्य अतिथि उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने शहीद स्मारक पर पुष्प चढ़ाकर कारगिल युद्ध में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों को नमन किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में उद्योग मंत्री ने कहा कि कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीरों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। वे हमेशा हमारे दिलों में अमर रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने से नई पीढ़ी को शहीदों के बलिदान के बारे में पता चलता है और हम उन्हें श्रद्धांजलि देकर याद करते हैं।
मंत्री ने कहा कि हमारा पड़ोसी देश पाकिस्तान हमेशा भारत को कमजोर करने का प्रयास करता है लेकिन हमारे देश के सैनिक हर बार उसे मुंहतोड़ जवाब देते हैं। कारगिल युद्ध इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। देश की सीमाओं की रक्षा में तैनात जवानों के कारण ही आज हम चैन की नींद सो पाते हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कारगिल युद्ध सहित अन्य अभियानों में शहीद हुए सैनिकों के परिजनों को सम्मानित कर उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किए। इनमें गांव डोईवाला के कुलविंद्र सिंह की वीरनारी, गांव हलांह के शहीद कल्याण सिंह की वीरनारी, गांव राजपुर के शहीद समीर कुमार की वीरमाता, गांव कोटड़ी व्यास के शहीद कमलकांत की वीर परिवारजन, गांव सूरजपुर के शहीद शेर सिंह की वीरनारी, गांव कोलर के शहीद वीरेंद्र सिंह की वीरनारी, गांव मानपुर देवड़ा के शहीद सोहन सिंह की वीरनारी, गांव शखोली के शहीद भरत सिंह के वीर माता-पिता, गांव शिलाई के शहीद प्रमोद नेगी के वीर माता-पिता, गांव भरली के शहीद आशीष सिंह के वीर माता-पिता आदि परिजनों को सम्मानित कर पूरे सभागार ने तालियों से उनका अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। बच्चों की प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी पांवटा साहिब द्विज गोयल, कर्नल जगत चौहान, नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी कंचन बाला, जिला परिषद सदस्य खतरी ठाकुर, हरप्रीत सिंह रतन, डॉक्टर कैप्टन एसपी खेड़ा, अध्यक्ष करनैल सिंह, उपाध्यक्ष रामभज धीमान व हरिंदर सिंह, सचिव ओमप्रकाश, कोषाध्यक्ष इंद्र सिंह नेगी, सह-सचिव चमेल नेगी, सह-कोषाध्यक्ष निर्मल सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी अब्दुल वाहिद व जगदीश चंद्र, कानूनी सलाहकार वीरेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।-- -- -- -- -- -
विज्ञापन
पांवटा साहिब में 27वां कारगिल विजय दिवस मनाया, शहीद हुए सैनिकों के परिजन सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब और शिलाई क्षेत्र की ओर से रविवार को पांवटा साहिब में 27वां कारगिल विजय दिवस बड़े धूमधाम और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान कारगिल युद्ध सहित अन्य अभियानों में शहीद हुए सैनिकों के परिजनों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। मुख्य अतिथि उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने शहीद स्मारक पर पुष्प चढ़ाकर कारगिल युद्ध में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों को नमन किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में उद्योग मंत्री ने कहा कि कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीरों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। वे हमेशा हमारे दिलों में अमर रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने से नई पीढ़ी को शहीदों के बलिदान के बारे में पता चलता है और हम उन्हें श्रद्धांजलि देकर याद करते हैं।
विज्ञापन
मंत्री ने कहा कि हमारा पड़ोसी देश पाकिस्तान हमेशा भारत को कमजोर करने का प्रयास करता है लेकिन हमारे देश के सैनिक हर बार उसे मुंहतोड़ जवाब देते हैं। कारगिल युद्ध इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। देश की सीमाओं की रक्षा में तैनात जवानों के कारण ही आज हम चैन की नींद सो पाते हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कारगिल युद्ध सहित अन्य अभियानों में शहीद हुए सैनिकों के परिजनों को सम्मानित कर उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किए। इनमें गांव डोईवाला के कुलविंद्र सिंह की वीरनारी, गांव हलांह के शहीद कल्याण सिंह की वीरनारी, गांव राजपुर के शहीद समीर कुमार की वीरमाता, गांव कोटड़ी व्यास के शहीद कमलकांत की वीर परिवारजन, गांव सूरजपुर के शहीद शेर सिंह की वीरनारी, गांव कोलर के शहीद वीरेंद्र सिंह की वीरनारी, गांव मानपुर देवड़ा के शहीद सोहन सिंह की वीरनारी, गांव शखोली के शहीद भरत सिंह के वीर माता-पिता, गांव शिलाई के शहीद प्रमोद नेगी के वीर माता-पिता, गांव भरली के शहीद आशीष सिंह के वीर माता-पिता आदि परिजनों को सम्मानित कर पूरे सभागार ने तालियों से उनका अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। बच्चों की प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी पांवटा साहिब द्विज गोयल, कर्नल जगत चौहान, नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी कंचन बाला, जिला परिषद सदस्य खतरी ठाकुर, हरप्रीत सिंह रतन, डॉक्टर कैप्टन एसपी खेड़ा, अध्यक्ष करनैल सिंह, उपाध्यक्ष रामभज धीमान व हरिंदर सिंह, सचिव ओमप्रकाश, कोषाध्यक्ष इंद्र सिंह नेगी, सह-सचिव चमेल नेगी, सह-कोषाध्यक्ष निर्मल सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी अब्दुल वाहिद व जगदीश चंद्र, कानूनी सलाहकार वीरेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।