{"_id":"6a65fa2a249acf864e0d48be","slug":"kargil-divas-celebrated-in-nahan-sahidi-samark-nahan-news-c-177-1-nhn1001-184421-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: कारगिल के अमर वीरों को नमन, नाहन में शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: कारगिल के अमर वीरों को नमन, नाहन में शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
कारगिल विजय दिवस पर नाहन में उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने उपस्थित लोगों को देश की एकता व अ
-सांसद सुरेश कश्यप, उपायुक्त प्रियंका वर्मा और पुलिस अधीक्षक निश्चिंत नेगी ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किए
, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को जिला मुख्यालय नाहन स्थित शहीद स्मारक पर देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सांसद सुरेश कश्यप, उपायुक्त प्रियंका वर्मा और पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी ने पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल युद्ध के वीर सपूतों के सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।
इस अवसर पर उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, सैनिकों और नागरिकों को देश की एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस हमें उन वीर जवानों के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिकों के शौर्य और समर्पण के कारण ही देश की सीमाएं सुरक्षित हैं तथा तिरंगे की आन, बान और शान अक्षुष्ण बनी हुई है।
सांसद सुरेश कश्यप ने 27वें कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 26 जुलाई 1999 का दिन भारतीय सेना के अद्वितीय पराक्रम का प्रतीक है। भारतीय वीर सैनिकों ने लगभग 18 हजार फीट की ऊंचाई पर दुश्मनों को परास्त कर देश का गौरव बढ़ाया था। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लिए यह दिवस विशेष महत्व रखता है, क्योंकि प्रदेश के अनेक वीर जवानों ने कारगिल युद्ध में अदम्य साहस का परिचय देते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया और देश का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
श्रद्धांजलि समारोह में सहायक आयुक्त विवेक शर्मा, आदेशक गृह रक्षा टीआर शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक रमाकांत ठाकुर, तहसीलदार उपेंद्र कुमार, उपनिदेशक सैनिक कल्याण मेजर दीपक धवन, सेना, पुलिस, पूर्व सैनिकों तथा होमगार्ड के जवानों सहित अन्य अधिकारी एवं गण्यमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।-- -- -- -- -- -
विज्ञापन
, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को जिला मुख्यालय नाहन स्थित शहीद स्मारक पर देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सांसद सुरेश कश्यप, उपायुक्त प्रियंका वर्मा और पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी ने पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल युद्ध के वीर सपूतों के सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।
इस अवसर पर उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, सैनिकों और नागरिकों को देश की एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस हमें उन वीर जवानों के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिकों के शौर्य और समर्पण के कारण ही देश की सीमाएं सुरक्षित हैं तथा तिरंगे की आन, बान और शान अक्षुष्ण बनी हुई है।
विज्ञापन
सांसद सुरेश कश्यप ने 27वें कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 26 जुलाई 1999 का दिन भारतीय सेना के अद्वितीय पराक्रम का प्रतीक है। भारतीय वीर सैनिकों ने लगभग 18 हजार फीट की ऊंचाई पर दुश्मनों को परास्त कर देश का गौरव बढ़ाया था। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लिए यह दिवस विशेष महत्व रखता है, क्योंकि प्रदेश के अनेक वीर जवानों ने कारगिल युद्ध में अदम्य साहस का परिचय देते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया और देश का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
श्रद्धांजलि समारोह में सहायक आयुक्त विवेक शर्मा, आदेशक गृह रक्षा टीआर शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक रमाकांत ठाकुर, तहसीलदार उपेंद्र कुमार, उपनिदेशक सैनिक कल्याण मेजर दीपक धवन, सेना, पुलिस, पूर्व सैनिकों तथा होमगार्ड के जवानों सहित अन्य अधिकारी एवं गण्यमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।