{"_id":"6a660cec06925eaa8e05f847","slug":"kargil-divas-celebrated-in-akm-school-dadhahu-nahan-news-c-177-1-ssml1028-184484-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: कारगिल विजय दिवस पर एकेएम स्कूल में पूर्व सैनिक नवाजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: कारगिल विजय दिवस पर एकेएम स्कूल में पूर्व सैनिक नवाजे
विज्ञापन
एकेएम स्कूल ददाहू में प्रबंधक के साथ सम्मानित पूर्व सैनिक। संवाद
सचित्र--
कारगिल विजय दिवस पर एकेएम स्कूल में पूर्व सैनिक नवाजे
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। कारगिल विजय दिवस पर एकेएम पब्लिक स्कूल ददाहू में सैनिकों को सम्मानित किया गया। साथ ही कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अनुशासित और आकर्षक मार्च पास्ट की प्रस्तुति दी। उन्होंने देशभक्ति गीतों और नारों से पूरे विद्यालय परिसर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। इस अवसर पर भारतीय सेना के तीन पूर्व सैनिक राजेंद्र शर्मा, राजेंद्र ठाकुर व दिनेश शर्मा को शॉल, स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित करते हुए उनके राष्ट्र के प्रति समर्पण, साहस और सेवाओं की सराहना की।
विद्यालय के प्रबंध निदेशक विजय ठाकुर और प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार ने कहा कि ऐसे वीर सैनिक आने वाली युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने विद्यार्थियों से देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्र सेवा की भावना को अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।-- -- -- -
विज्ञापन
विज्ञापन
कारगिल विजय दिवस पर एकेएम स्कूल में पूर्व सैनिक नवाजे
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। कारगिल विजय दिवस पर एकेएम पब्लिक स्कूल ददाहू में सैनिकों को सम्मानित किया गया। साथ ही कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अनुशासित और आकर्षक मार्च पास्ट की प्रस्तुति दी। उन्होंने देशभक्ति गीतों और नारों से पूरे विद्यालय परिसर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। इस अवसर पर भारतीय सेना के तीन पूर्व सैनिक राजेंद्र शर्मा, राजेंद्र ठाकुर व दिनेश शर्मा को शॉल, स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित करते हुए उनके राष्ट्र के प्रति समर्पण, साहस और सेवाओं की सराहना की।
विज्ञापन
विद्यालय के प्रबंध निदेशक विजय ठाकुर और प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार ने कहा कि ऐसे वीर सैनिक आने वाली युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने विद्यार्थियों से देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्र सेवा की भावना को अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन