{"_id":"6a7719220e7d09d58601e085","slug":"kanvad-seva-sivir-begin-ib-ponta-nahan-news-c-177-1-ssml1030-185605-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: कांवड़ियों की सेवा को पांवटा में शुरू हुआ 17वां विशाल कांवड़ सेवा शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: कांवड़ियों की सेवा को पांवटा में शुरू हुआ 17वां विशाल कांवड़ सेवा शिविर
विज्ञापन
कांवड़ियों का रूट डाईवर्ट होने पर पांवटा साहिब से मोबाईल वैन सेवा शुरू की गई । संवाद
रूट डायवर्ट होने पर मोबाइल भंडारा वैन भी शुरू, बहराल से धर्मावाला तक 15 किलोमीटर क्षेत्र में करेगी कांवड़ियों की सेवा
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सावन की शिवरात्रि 11 अगस्त को मनाई जाएगी। इसके मद्देनजर हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर जाने वाले हजारों कांवड़िए पांवटा साहिब और आसपास के क्षेत्रों से गुजर रहे हैं। कांवड़ियों की सेवा के लिए हर हर महादेव कांवड़ सेवा समिति पांवटा साहिब की ओर से शनिवार को 17वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया।
शिविर में हर वर्ष की तरह इस बार भी कांवड़ियों के लिए 24 घंटे ठहरने, भोजन, विश्राम, उपचार और दवाइयों की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा शिविर में भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया जा रहा है। प्रतिदिन शाम 8 बजे आरती होगी। समिति के सदस्यों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य कांवड़ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं को हरसंभव सुविधा उपलब्ध करवाना है, ताकि उन्हें यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।
इस वर्ष पुलिस प्रशासन की ओर से कांवड़ियों के रूट में बदलाव किए जाने के कारण समिति ने विशेष पहल करते हुए मोबाइल भंडारा वैन भी शुरू की है। इस वैन के माध्यम से बहराल बैरियर से लेकर उत्तराखंड के धर्मावाला चौक तक करीब 15 किलोमीटर क्षेत्र में दिन-रात कांवड़ियों को भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
समिति के अनुसार पुलिस की ओर से जिन कांवड़ियों को पांवटा साहिब में प्रवेश नहीं दिया जा रहा और उन्हें उत्तर प्रदेश की ओर से डायवर्ट किया जा रहा है, मोबाइल भंडारा वैन उन श्रद्धालुओं तक भी पहुंचेगी और उन्हें भोजन उपलब्ध करवाएगी। समिति का कहना है कि रूट में बदलाव के बावजूद किसी भी कांवड़िए को सेवा से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।
इस अवसर पर हर हर महादेव कांवड़ सेवा समिति के सदस्य मयंक महावर, वैभव गुप्ता, हिमांशु मित्तल, सचिन ओबरॉय, विनय गुप्ता, चिराग मित्तल और साहिल वी. धवन सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।-- -- -- -- --
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सावन की शिवरात्रि 11 अगस्त को मनाई जाएगी। इसके मद्देनजर हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर जाने वाले हजारों कांवड़िए पांवटा साहिब और आसपास के क्षेत्रों से गुजर रहे हैं। कांवड़ियों की सेवा के लिए हर हर महादेव कांवड़ सेवा समिति पांवटा साहिब की ओर से शनिवार को 17वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया।
शिविर में हर वर्ष की तरह इस बार भी कांवड़ियों के लिए 24 घंटे ठहरने, भोजन, विश्राम, उपचार और दवाइयों की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा शिविर में भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया जा रहा है। प्रतिदिन शाम 8 बजे आरती होगी। समिति के सदस्यों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य कांवड़ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं को हरसंभव सुविधा उपलब्ध करवाना है, ताकि उन्हें यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
इस वर्ष पुलिस प्रशासन की ओर से कांवड़ियों के रूट में बदलाव किए जाने के कारण समिति ने विशेष पहल करते हुए मोबाइल भंडारा वैन भी शुरू की है। इस वैन के माध्यम से बहराल बैरियर से लेकर उत्तराखंड के धर्मावाला चौक तक करीब 15 किलोमीटर क्षेत्र में दिन-रात कांवड़ियों को भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
समिति के अनुसार पुलिस की ओर से जिन कांवड़ियों को पांवटा साहिब में प्रवेश नहीं दिया जा रहा और उन्हें उत्तर प्रदेश की ओर से डायवर्ट किया जा रहा है, मोबाइल भंडारा वैन उन श्रद्धालुओं तक भी पहुंचेगी और उन्हें भोजन उपलब्ध करवाएगी। समिति का कहना है कि रूट में बदलाव के बावजूद किसी भी कांवड़िए को सेवा से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।
इस अवसर पर हर हर महादेव कांवड़ सेवा समिति के सदस्य मयंक महावर, वैभव गुप्ता, हिमांशु मित्तल, सचिन ओबरॉय, विनय गुप्ता, चिराग मित्तल और साहिल वी. धवन सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।