{"_id":"65ce183130bb3164330ff29d","slug":"kamrau-won-by-3-wickets-nahan-news-c-177-1-ssml1030-118703-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: आखिरी ओवर में कमरऊ 3 विकेट से जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: आखिरी ओवर में कमरऊ 3 विकेट से जीता
विज्ञापन
रमन ठाकुर ने खेली शानदार 76 रनों की नाबाद पारी
28वीं उतर भारतीय बीर शिवाजी उत्तर भारतीय क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। 28वीं उत्तर भारतीय बीर शिवाजी क्रिकेट प्रतियोगिता में कमरऊ और तिरुपति टीम के बीच रोमांचक मैच हुआ।मैन ऑफ द मैच रहे कमरऊ के प्रारंभिक बल्लेबाज रमन ठाकुर ने नाबाद जुझारू 76 रनों की पारी खेल मैच जीत लिया।
प्रतियोगिता के आयोजक मधुकर डोगरी ने बताया कि तिरुपति एकादश ने 20 ओवर में 157 रन का स्कोर बनाया। मुकेश ने 34, संजू ने 32, अजय 28 व विशाल ने 22 रनों की पारी खेली। कमरऊ की तरफ से नितिश ने 4, हैप्पी ने दो, अनिल व रमन ठाकुर ने एक-एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कमरऊ एकादश ने सात विकेट गंवा कर 19.3 ओवर में 158 रनों का लक्ष्य प्राप्त कर लिया। प्रारंभिक बल्लेबाज रमन ठाकुर ने 57 गेंदों पर 76 रनों का पारी खेली। हैप्पी ने 28 और विशाल ने 23 रनों का योगदान किया। पंकज, किशन ने दो-दो, योगेश और प्रिंस ने एक एक विकेट लिया। आखिरी ओवर में कमरऊ ने जीत दर्ज कर दूसरे चरण में प्रवेश किया।