Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   kalaamb_dosadka road maintaince

Sirmour News: कालाअंब से सैनवाला मार्ग के जल्द सुधरने की बंधी उम्मीद

Fri, 03 Oct 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
kalaamb_dosadka road maintaince
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कालाअंब (सिरमौर)। कालाअंब-दोसड़का-पांवटा साहिब राष्ट्रीय उच्च मार्ग-07 की कालाअंब से सैनवाला तक की खस्ता हालत को जल्द सुधारे जाने की संभावना है। भारतीय राजमार्ग प्राधिकरण विभाग ने इस मार्ग के सुधार के लिए प्राक्कलन तैयार कर केंद्रीय मंत्रालय को भेजा था। मंत्रालय ने इसे आगे की कार्रवाई के लिए क्षेत्रीय कार्यालय को भेज दिया है।
भारतीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता राकेश खंडूजा ने बताया कि क्षेत्रीय कार्यालय से स्वीकृति मिलते ही मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारी बरसात के चलते विभाग को करोड़ों रुपये का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है, लेकिन अब क्षतिग्रस्त सड़क के सुधारीकरण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले माह की भारी बरसात के दौरान कालाअंब से सैनवाला तक नेशनल हाईवे कई स्थानों से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। आलम यह है कि मात्र 10-15 किलोमीटर की दूरी तय करने में लोगों को करीब पौना घंटा लग रहा है। खासकर मोगीनंद तक हाईवे की हालत बेहद खराब है। विभाग की ओर से गड्ढों को मिट्टी डालकर अस्थायी रूप से भरा गया था, लेकिन यह व्यवस्था अब राहगीरों के लिए और परेशानी का सबब बन गई है। हालांकि, विभाग की ओर से संकेत दिए गए हैं कि जल्द ही इस मार्ग का सुधारीकरण कार्य शुरू कर दिया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों और राहगीरों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed