{"_id":"670fc77f52aec1a1fe02a6de","slug":"kala-utsav-in-diet-nahan-news-c-177-1-ssml1028-134754-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: डाइट नाहन में कला उत्सव का विधायक सोलंकी ने किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: डाइट नाहन में कला उत्सव का विधायक सोलंकी ने किया शुभारंभ
विज्ञापन
डाइट नाहन में जिला स्तरीय कला उत्सव में एकलगान पेश करती बनेठी स्कूल की छात्रा स्नेहा ठाकुर। संव
सचित्र--
डाइट नाहन में कला उत्सव का विधायक सोलंकी ने किया शुभारंभ
विभिन्न शिक्षा खंडों से आए विद्यार्थी विभिन्न स्पर्धाओं में ले रहे भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। डाइट नाहन में बुधवार को जिला स्तरीय कला उत्सव का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने बतौर मुख्यातिथि किया। उन्होंने विभिन्न स्कूलों से आए विद्यार्थियों से इस देश की गंगा जुमनी संस्कृति की रक्षा करने और उसे आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जब हम 10 किलोमीटर चलते हैं तो देखते हैं, बोल चाल और संस्कृति बदलने लगती है। ऐसे में भारत देश में कितनी भाषाएं और संस्कृति के दर्शन हमें होते हैं।
उन्होंने कहा कि भारत देश में ही 25 से 30 देश समाएं प्रतीत होते हैं। उन्होंने आजादी से पहले और आजादी के बाद की दिक्कतों, बाधाओं और मुश्किलों से भी बच्चों को परिचित करवाया।
इस मौके पर विभिन्न शिक्षा खंडों से आए बच्चों ने एकलगान, स्किट, समूहगान, रंगाली, चित्रकला समेत दूसरी स्पर्धाओं में अपनी प्रस्तुति देकर खूब समां बांधा। एक दिवसीय जिला स्तरीय कला उत्सव देर रात तक जारी रहा। इस मौके पर प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक राजीव ठाकुर, डाइट के प्रधानाचार्य हिमांशु भारद्वाज समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -संवाद