{"_id":"5f74c9168ebc3e9bdc319f39","slug":"job-education-nahan-news-sml346723266","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाषा अध्यापकों की बैचवाइज भर्ती 12 से 15 अक्तूबर तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाषा अध्यापकों की बैचवाइज भर्ती 12 से 15 अक्तूबर तक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन(सिरमौर)। जिला में भाषा अध्यापकों के 29 पदों की बैचवाइज भर्ती से भरे जाएंगे। जिसके लिए 12 से 15 अक्तूबर तक काउंसलिंग होगी। यह जानकारी उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा सिरमौर कर्मचंद ने दी।
बताया कि राजगढ़, संगड़ाह व सराहां रोजगार कार्यालय से प्रायोजित अभ्यर्थियों के लिए दिनांक 12 अक्तूबर, पांवटा रोजगार कार्यालय के अभ्यर्थियों के लिए 13 अक्तूूबर, नाहन रोजगार कार्यालय के अभ्यर्थियों के लिए 14 अक्तूबर व शिलाई तथा कमरउ रोजगार कार्यालय के अभ्यर्थियों के लिए 15 अक्तूबर की तिथि निर्धारित की गई है। साक्षात्कार उप निदेशक, प्रारंभिक शिक्षा नाहन के कार्यालय में सुबह 10 बजे से आरंभ होंगे।
जिला में भाषा अध्यापकों के कुल 29 पदों की बैचवाइज भर्ती हेतु अनारक्षित सामान्य वर्ग के 9 पदों के लिए 2008 बैच, अनुसूचित जाति वर्ग में के 6 पदों के लिए 2010 बैच, अनुसूचित जनजाति वर्ग में के 1 पद के लिए अब तक के बैच, अन्य पिछड़ा वर्ग के 6 पदों के लिए 2008 बैच, आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित 4 पदों के लिए 2010 बैच, अन्य पिछड़ा में अंत्योदय व बीपीएल वर्ग के लिए आरक्षित पद के लिए 2008 बैच, अनारक्षित सामान्य वर्ग के स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के लिए आरक्षित 1 पद के लिए अब तक के बैच, अनुसूचित जाति वर्ग के स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के लिए आरक्षित 1 पद के लिए अब तक के बैच तक के अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जिला के सभी रोजगार कार्यालयों से सभी पात्र अभ्यर्थियों के नाम प्रायोजित किए जा चुके हैं, फिर भी यदि ऐसे पात्र अभ्यर्थी जिन्हें सूचना प्राप्त न हुई हो, वह भी उपरोक्त तिथि को काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि कॉल लैटर, बायो-डाटा फार्म व सभी अभ्यर्थियों की सूची अन्य वांछित दस्तावेजों की चैक लिस्ट व विस्तृत सूचना की जानकारी हेतु उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा नाहन के ब्लॉग पर भी संपर्क किया जा सकता है।