फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   jila pariyojna adhikaari risipal sharma cheking the school activity in surla block and give necessary direction to management

बच्चों का नीचे गिर गया शैक्षणिक स्तर, रिकॉर्ड भी अधूरा

Tue, 26 Apr 2022 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
jila pariyojna adhikaari risipal sharma cheking the  school activity in surla block and  give necessary direction to management
निरीक्षण के दौरान गुमटी स्कूल का रिकार्ड देखते जिला परियोजना अधिकारी ऋषिपाल शर्मा। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। सुरला ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली प्राथमिक पाठशाला पालियों, प्राथमिक व माध्यमिक पाठशाला गुमटी, प्राथमिक पाठशाला अंधेरी में पढ़ रहे बच्चों का शैक्षणिक स्तर संतोषजनक नहीं है। प्राथमिक पाठशाला अंधेरी और गुमटी स्कूल में न तो ग्रांट का सही इस्तेमाल किया जा रहा है और न ही स्कूल का रिकॉर्ड ही सही ढंग से पूरा रखा गया है।
विज्ञापन

हैरानी की बात यह है कि इन स्कूलों में बच्चों की संख्या भी साल-दर-साल कम होती चली जा रही है। जिला परियोजना अधिकारी ऋषिपाल शर्मा ने अपनी टीम के साथ मंगलवार को सुरला ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली प्राथमिक पाठशाला पालियों, आंगनबाड़ी केंद्र पालियों, प्राथमिक व माध्यमिक पाठशाला गुमटी और प्राथमिक पाठशाला अंधेरी का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस औचक निरीक्षण के दौरान ऋषिपाल शर्मा के साथ बीईओ सुरला देशराज, बीआरसीसी रेखा चौहान, जेई तपेंद्र, ड्राफ्समैन अर्चना सैनी मौजूद रहीं।
टीम ने सबसे पहले पालियों स्कूल का निरीक्षण किया। यहां प्री-प्राइमरी के कमरों का निरीक्षण किया। प्री-प्राइमरी को दी सामग्री की भी जांच की। कक्षाओं में जाकर बच्चों से सवाल भी पूछे जो संतोषजनक नहीं पाए गए हैं। परियोजना अधिकारी ने स्कूल में रही हल्की फुल्की कमियों को सुधारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने इसके बाद प्राथमिक व माध्यमिक पाठशाला गुमटी और प्राथमिक पाठशाला अंधेरी का निरीक्षण किया। टीम ने पाया कि समग्र शिक्षा अभियान के तहत दी जा रही ग्रांट का यहां सही ढंग से उपयोग नहीं किया गया है। अंधेरी स्कूल में तो 2019 के बाद कोई भी रिकॉर्ड सही ढंग से पूरा नहीं रखा गया है। इसके लिए परियोजना अधिकारी ने स्कूल प्रशासन को फटकार लगाई। उन्होंने स्कूल प्रशासन को तमाम रिकॉर्ड तय समय में पूरे करने के सख्त निर्देश भी दिए।
परियोजना अधिकारी ऋषिपाल शर्मा ने इन स्कूलों में बच्चों की क्लास भी ली। यहां भी बच्चों का शैक्षणिक स्तर कम पाया गया। टीम ने स्कूलों में घट रही बच्चों की संख्या पर भी चिंता जताई।

टीम ने पाया कि गुमटी प्राथमिक पाठशाला में 18 और माध्यमिक पाठशाला में 7 बच्चे और अंधेरी स्कूल में 10 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। जिला परियोजना अधिकारी ने बताया कि गुमटी और अंधेरी स्कूल प्रशासन को रिकॉर्ड पूरा करने के सख्त निर्देश दे दिए गए हैं। उनसे ग्रांट का भी सही उपयोग करने को कहा गया है।

पालियों स्कूल के प्री प्रायमरी कक्ष का निरीक्षण करते जिला परियोजना अधिकारी।

पालियों स्कूल के प्री प्रायमरी कक्ष का निरीक्षण करते जिला परियोजना अधिकारी।- फोटो : NAHAN

प्राथमिक पाठशाला गुमटी में छात्रा से सवाल पूछते जिला परियोजना अधिकारी ऋषिपाल शर्मा।

प्राथमिक पाठशाला गुमटी में छात्रा से सवाल पूछते जिला परियोजना अधिकारी ऋषिपाल शर्मा।- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed