फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   jewellery stolen in nahan

Sirmour News: धौलाकुआं में शातिरों ने शाम के समय कार से उड़ाए लाखों रुपये के गहने

Tue, 11 Nov 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
jewellery stolen in nahan
शादी समारोह से वापस लौट रहा था पीड़ित
विज्ञापन

मिठाई की दुकान में खरीददारी करने के दौरान मौका पाकर आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। चोरों के हौसले किस कद्र बुलंद हैं, इसका अंदाजा पांवटा साहिब उप मंडल के तहत पड़ने वाले धौलाकुआं में चोरी की वारदात से लगाया जा सकता है। यहां पलक झपकते ही शातिरों ने गाड़ी में रखे 18 लाख के गहनों को चुरा लिया और वह भी शाम के समय। वारदात के बाद लोगों की चिंता बढ़ गई है।
मिली जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के जोहड़ों निवासी सरवर अली पुत्र यासीन ने शिकायत दर्ज करवा दी है। इसमें कहा कि वह गाड़ी लेकर अपने रिश्तेदार के घर पर शादी समारोह में भाग लेने गया था। वापस अपने घर लौटते वक्त कुछ देर के लिए धौलाकुआं में रुका। गाड़ी खड़ी करके एक मिठाई की दुकान में खरीदारी को गया। सरवर अली का कहना है कि वापस आया तो देखा कि गाड़ी में रखे करीब 18 लाख रुपये के गहनों पर अज्ञात चोरों ने हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन

माजरा थाना प्रभारी जगत राम ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर भेज दी गई है। आसपास की दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेन्द्र ठाकुर ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। डीएसपी ने बताया कि धौलाकुआं में एक गाड़ी से जेवरात चोरी होने का मामला संज्ञान में आया है। माजरा थाना पुलिस टीम इसकी तफ्तीश में जुटी है।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed