{"_id":"6a883f843702cbab8a0f3484","slug":"jewellery-stolen-from-house-nahan-news-c-177-1-ssml1030-186676-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: कोलर में से नकदी और आभूषण ले उड़े शातिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: कोलर में से नकदी और आभूषण ले उड़े शातिर
विज्ञापन
गेट, कमरों और अलमारियों के ताले टूटे मिले, घरों में बिखरा था सामान
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब/धौलाकुआं (सिरमौर)। उपमंडल पांवटा साहिब की कोलर पंचायत में चोरों ने दो रिहायशी मकानों के ताले तोड़कर नकदी, सोने-चांदी के आभूषण और अन्य सामान चोरी कर लिया। माजरा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोलर निवासी कंवर सिंह का पांवटा साहिब में भी मकान है। वीरवार रात उनके किरायेदार पंकज ने फोन कर चोरी होने की सूचना दी। कंवर सिंह मौके पर पहुंचे तो कमरे के गेट का ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी भी खुली हुई थी। पंकज के अनुसार चोर सोने की चेन और 21 हजार रुपये की नकदी चोरी करके ले गए।
इसके बाद कंवर सिंह ने अपने मकान की जांच की तो दूसरी तरफ का दरवाजा भी टूटा मिला और घर का सामान बिखरा हुआ था। साथ लगते उनके भाई के मकान के ताले भी टूटे मिले। दोनों घरों से चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और अन्य सामान चोरी किया है।
विज्ञापन
एसपी एनएस नेगी ने बताया कि माजरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।