फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   jermen dusbeen in paonta

जर्मन तकनीक से पांवटा में डस्टबिन लगाने को जगह चिन्हित

Fri, 05 Aug 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन Updated Fri, 05 Aug 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन

प्रदेश के धर्मशाला, सुंदरनगर और पांवटा शहरों को संपूर्ण स्वच्छ बनाने की कवायद तेज हो गई है। इन शहरों में जर्मन तकनीक से अंडर ग्राउंड डस्टबिन लगाए जाएंगे। इसके लिए सर्वे शुरू हो गया है। इसके लिए बंगलुरू जोंटा की इंफ्राटेक कंपनी के विशेषज्ञों की टीम शुक्रवार को पांवटा पहुंची। टीम ने शहर में प्रस्तावित 40 अंडर ग्राउंड डस्टबिन स्थलों को चिन्हित कर लिया है।

विज्ञापन


हिमाचल शहरी विकास विभाग ने धर्मशाला, सुंदरनगर व पांवटा शहरों को इस योजना के लिए चिन्हित किया है। कंपनी को करीब 15.99 करोड़ का टेंडर अवार्ड किया गया है। इन शहरों में आधुुनिक तकनीक वाली योजना का सर्वे हो रहा है। पांवटा में सर्वे की पूरी रिपोर्ट तैयार करने के बाद डस्टबिन लगाने का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


देश के दो शहरों बंगलुरू व चेन्नई में आधुुनिक योजना शुरू हो चुकी है। अब हिमाचल के तीन शहरों में भी इस योजना का सर्वे शुरू हो रहा है। शुक्रवार को बंगलूरू की कंपनी परियोजना प्रबंधक के माध्यम से विशेषज्ञ टीम सदस्यों आयुष शर्मा, सुनील चौहान, अर्बन डेवलपमेंट नाहन के प्रतिनिधि साहिल व पांवटा नप कमेटी के स्वच्छता पर्यवेक्षक व नोडल आफिसर प्रदीप दीक्षित की टीम ने पांवटा में चिन्हित स्थलों का सर्वे किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे शहरी क्षेत्र के 13 वार्डों में 40 स्थलों पर अंडर ग्राउंड डस्टबीन लगने है। हर स्थल पर 2 डस्टबीन सूखे व गीले कूड़े डालने के लिए लगेंगे। कूड़ेदान भरने पर सेंसर से संदेश शहर के योजना के कंट्रोल कक्ष में पहुंचेगा। उसके बाद गारबेज उठाने के लिए क्रेन गाड़ी पहुंचेगी। कूड़ा उठाने के बाद डस्टबिन वहीं रख दिया जाएगा।


उधर, ईओ नप का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे एसडीएम पांवटा एचएस राणा ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पांवटा में योजना का सर्वे कार्य चल रहा है। सर्वे के बाद अंडर ग्राउंड डस्टबीन योजना कार्य शुरू हो सकेगा।   
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed