फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   je post vacant in 33 panchyats of rajgargh division

Sirmour News: जलशक्ति विभाग में कनिष्ठ अभियंताओं के पद रिक्त होने से बढ़ी परेशानी

Fri, 03 Mar 2023 06:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Mar 2023 06:17 PM IST
विज्ञापन
je post vacant in 33 panchyats of rajgargh division
जलशक्ति विभाग में कनिष्ठ अभियंताओं के पद रिक्त होने से बढ़ी परेशानी
विज्ञापन

दो उपमंडलों के छह सेक्शन में से सिर्फ एक सेक्शन पर तैनात हैं कनिष्ठ अभियंता
पांच सेक्शन खाली, गर्मियों में पेयजल योजनाओं का रखरखाव बनेगा चुनौती
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। जलशक्ति जैसे महत्वपूर्ण विभाग में स्टाफ की भारी कमी चल रही है। इसका सीधा असर लोगों को पानी उपलब्ध करवाने वाली पेयजल योजनाओं के संचालन पर पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार राजगढ़ तहसील की 33 पंचायतों और एक नगर पंचायत में जलशक्ति विभाग के दो उपमंडल कार्यालय राजगढ़ और चंदोल हैं। इन दोनों उपमंडलों में कुल छह कनिष्ठ अभियंता के सेक्शन हैं। कनिष्ठ अभियंता के छ: पदों में मात्र एक ही कनिष्ठ अभियंता तैनात है बाकी पांच पद खाली पड़े हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि यहां के दोनों उपमंडलों में दो सहायक अभियंता तैनात हैं लेकिन कनिष्ठ अभियंता एक ही तैनात है। ऐसे में न केवल लोगों के साथ-साथ ठेकेदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में यहां तैनात एक मात्र कनिष्ठ अभियंता पर भी भारी कार्य दबाव बढ़ गया है। गर्मियों के दिनों में लोगों को पेयजल किल्लत से निजात दिलाने का जिम्मा इन विभागीय कर्मियों पर रहेगा और स्टाफ की कमी परेशानी का सबब बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों गोपाल सिंह, रणजीत, पवन कुमार और विनोद ने विभाग व सरकार से आग्रह किया कि यहां पर कनिष्ठ अभियंताओं के रिक्त पद तुरंत भरे जाएं ताकि लोगों को सुविधा मिल सके। इस बारे में अधिशासी अभियंता मुनीष शर्मा ने बताया कि खाली पदों की सूचना उच्च अधिकारियों को समय-समय पर दी जाती है। उन्होंने बताया कि जल्द ही कनिष्ठ अभियंताओं के पद विभाग भरेगा और यह समस्या दूर हो जाएगी।
---वेद प्रकाश--तन्हा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed