फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   jayoti of delhi and mana of jirakpur win the wressling

दिल्ली की ज्योति, जीरकपुर के माना ने जीता दंगल

Mon, 26 Sep 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Mon, 26 Sep 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा नगर परिषद खेल मैदान में राष्ट्रीय स्तर पर दो दिवसीय महिला एवं पुरुष दंगल प्रतियोगिता का रविवार देर शाम को समापन हो गया है। यह प्रतियोगिता सामाजिक संस्था हिमाचल यूथ ब्रिगेड़ पांवटा साहिब द्वारा शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस पर आयोजित की गई। रविवार देर शाम प्रतियोगिता का समापन हुआ। दंगल स्पर्धा में हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर आदि बाहरी राज्यों से नामी पहलवान पहुंचे हुए थे।  

महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में ज्योति दिल्ली प्रथम तथा दिपू दिल्ली द्वितीय स्थान पर रही। महिला विजेता पहलवान को 21 हजार रुपये का चेक एवं ट्रॉफी तथा उपविजेता पहलवान को 11 हजार रुपये का चेक व टॉफी भेंट की।
विज्ञापन

वहीं पुरुष वर्ग में जीरकपुर के पहलवान माना ने प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 51 हजार रुपये की ईनाम राशि व ट्रॉफी हासिल की। दूसरे नंबर पर पानीपत के रेशम पहलवान रहे। जबकि प्रसिद्ध पहलवान कमल दूमखेड़ी के अन्य साथी पहलवान दंगल में नहीं पहुंच सके जिस कारण कमल को दंगल आयोजन समिति ने 25 हजार ईनाम राशि प्रदान कर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समापन समारोह में उद्योग विभाग के महाप्रबंधक (बिलासपुर) ज्ञान सिंह चौहान ने कहा कि खेलकूद जीवन का अभिन्न अंग बन गया है। युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए। यूथ ब्रिगेड़ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय दंगल व रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन अच्छे प्रयास है। दंगल में देश भर के बेहतरीन पहलवानों ने दमखम दिखाया जिससे स्थानीय पहलवानों को भी दांव पेच सीखने का मौका मिला। कार्यक्रम के विशेष अतिथि युवा कांग्रेस नेता अवनीत सिंह लांबा ने बताया कि देश के कोने-कोने से नामी पहलवान पहुंचे। दंगल में पहली बार महिला पहलवानों ने भी कुश्ती में खूब हाथ अजमाएं।

इस अवसर पर हिमाचल यूथ ब्रिगेड़ के प्रधान इंद्र सिंह विक्का, महासचिव दीपक दूबे, चेयरमैन परमिंद्र सिंह, उपाध्यक्ष हरदेव सिंह वालिया, रामलाल शर्मा ग्राम पंचायत प्रधान बद्रीपुर, राजेश कुमार उर्फ भीम, मधुकर डोगरी, राजेंद्र शर्मा, दर्शन सिंह, जीवन सिंह, अमरजीत सिंह बिट्टा, राजा सिंह, नीरज वर्मा, अवतार सिंह गोल्डी, मोहम्मद इस्रार, गोगी वर्मा, रविंद्र सरदारी, रोबिन, हरदेव, रमेश कुमार, बलवीर सिंह, सुनील चौहान, कंवर सिंह, गुमान सिंह, रेफरी सुंदर सिंह, जीत सिंह आदि हजारों दर्शकगण उपस्थित थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed