फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   jat maha sabha samelan

Sirmour News: जट महासभा के गठन पर मंथन, 23 गांवों के 250 प्रतिनिधि जुटे

Mon, 12 Oct 2026 12:38 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
jat maha sabha samelan
पांवटा साहिब के पातलियां गुरुद्वारा साहिब में रविवार को जाट महासभा में भाग लेते हुए 23 गांव से
हर गांव से एक-एक प्रतिनिधि चयनित, 25 अक्तूबर को पदाधिकारियों की होगी घोषणा
विज्ञापन

समुदाय को एकजुट करने और खर्चीले शादी-विवाह व आडंबर कम करने पर चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पातलियों गांव स्थित गुरुद्वारा साहिब में रविवार को जट महासभा का पहला सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें पांवटा साहिब क्षेत्र के 23 गांवों से 250 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में जट महासभा की पांवटा साहिब इकाई के गठन पर चर्चा की गई और हर गांव से एक-एक प्रतिनिधि चयनित किया गया। अब 25 अक्तूबर को पांवटा साहिब के मुख्य गुरुद्वारा साहिब में महासभा के पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी।
बैठक के बाद एनपीएस सहोता ने बताया कि क्षेत्र के करीब 23 गांवों में जट समुदाय के परिवार रहते हैं। समुदाय को एकजुट करने और सामाजिक मुद्दों पर मिलकर काम करने के उद्देश्य से महासभा के गठन की पहल की गई है। गांव स्तर पर कमेटियों का गठन किया गया है, जिनके प्रतिनिधि मिलकर मुख्य कमेटी के पदाधिकारियों का चयन करेंगे।
विज्ञापन

गुरविंद्र सिंह गोपी और बलविंद्र सिंह पुरेवाल ने बताया कि सम्मेलन में समुदाय के लोगों ने अपने विचार साझा किए। बैठक में खर्चीले शादी-विवाह, रीति-रिवाजों और सामाजिक आडंबरों को कम करने पर मंथन किया गया। इसके अलावा समुदाय के पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए सामूहिक रूप से प्रयास करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन में बलजीत नागरा, अनिंद्र सिंह, तजिंद्र सिंह, सतविंद्र सिंह, जसविंद्र सिंह बिलिंग, निर्मल सिंह, हरभजन सिंह, सतबीर सिंह बैंस, रूपिंदर सिंह लेहल, पातलियों पंचायत प्रधान मोहन सिंह, पूर्व प्रधान दिलबाग सिंह, प्रधान बहादुर सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed