{"_id":"61cb4e939d08fc6310728f5f","slug":"janvadi-mahila-samiti-strike-against-state-and-center-govt-on-the-issues-of-increasing-the-rate-of-lpg-guess-and-sarso-oil-in-dipos-nahan-news-sml3949643123","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई पर लगाम नहीं लगाई तो सत्ता बदल कर रख देंगी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई पर लगाम नहीं लगाई तो सत्ता बदल कर रख देंगी महिलाएं
विज्ञापन
नाहन के मुख्य बस स्टेंड पर महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करतीं अखिल ऊभारतीय
- फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। अखिल भारतीय महिला जनवादी समिति ने मंगलवार को जिला मुख्यालय नाहन स्थित बस स्टैंड पर महंगाई को लेकर केंद्र की मोदी और प्रदेश की जयराम सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला।
समिति की पूर्व राज्य अध्यक्ष संतोष कपूर के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद डीसी सिरमौर के माध्यम से सरकार को एक ज्ञापन भेज जल्द से जल्द महंगाई पर लगाम लगाने की मांग भी की।
यहीं नहीं जनवादी महिला समिति ने दो टूक शब्दों में कहा कि यदि जल्द महंगाई को लेकर उचित कदम नहीं उठाए गए तो 2022 में महिलाएं प्रदेश में सत्ता बदल कर रख देंगी। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की पूर्व राज्य अध्यक्ष संतोष कपूर ने महंगाई को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार को जमकर खरी-खोटी सुनाई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आज देश सहित देश में महंगाई सातवें आसमान पर है, जिससे घर चलाना मुश्किल हो गया है। संतोष कपूर ने उज्ज्वला योजना के नाम पर सरकार पर महिलाओं को ठगने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को चूल्हे के धुएं से बचाने के नाम पर सिलिंडर दिए गए लेकिन आज सिलिंडर के दाम इतने बढ़ गए हैं कि महिलाओं को उन्हें खरीदना भी मुश्किल हो गया है। ऐसे में एक बार फिर महिलाओं को चूल्हे का ही सहारा है।
उन्होंने कहा कि सरकारी डिपो में भी सरसों का तेल आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गया है। संतोष कपूर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकार ने जल्द से जल्द महंगाई पर लगाम लगाने के लिए उचित कदम नहीं उठाए तो महिलाएं प्रदेश सहित केंद्र में भी सत्ता बदल कर रख देंगी। ऐसे में सरकार को चाहिए कि जल्द से जल्द महंगाई पर लगाम लगाई जाए। इस मौके पर समिति से जुड़ीं कई महिला पदाधिकारी मौजूद रहीं।