{"_id":"67caf8eb6ba95b5cc607ffd9","slug":"jan-osdhi-divas-celebrated-in-nahan-nahan-news-c-177-1-nhn1002-145130-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: देश में 15 हजार जन औषधि केंद्रों में मिल रही 2047 सस्ती दवाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: देश में 15 हजार जन औषधि केंद्रों में मिल रही 2047 सस्ती दवाइयां
विज्ञापन
नाहन में जन औषधि केंद्र के शुभारंभ पर सांसद सुरेश कश्यप का स्वागत करते केंद्र संचालक। संवाद
सचित्र....
देश में 15 हजार जन औषधि केंद्रों में मिल रही 2047 सस्ती दवाइयां
नाहन में जन औषधि दिवस पर कार्यक्रम में बोले सांसद सुरेश कश्यप
विकसित राष्ट्र बनाने में कारगर सिद्ध हो रहीं केंद्र सरकार की ऐसी योजनाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में शुक्रवार को जन औषधि दिवस मनाया गया। शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने नाहन में जन औषधि केंद्र का शुभारंभ भी किया।
इस अवसर पर सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर जेनेरिक दवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हर वर्ष पूरे देश में 7 मार्च को जन औषधि दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका लक्ष्य लोगों को सस्ते मूल्य पर जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि 30 से 50 फीसदी तक सस्ती दवाइयां लोगों को मुहैया करवाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश में 15 हजार के करीब जेनेरिक मेडिसिन की दुकानें चल रही हैं। लगभग 2047 दवाइयां ऐसी हैं जो इन जन औषधि केंद्रों के माध्यम से लोगों को मिल रही हैं। इसके अलावा 300 के करीब ऐसे उपकरण है जो इन केंद्रों के माध्यम से मुहैया करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब से जन औषधि केंद्र खुले हैं, करीब 30 हजार करोड़ का लाभ देश की जनता को हुआ है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश ही नहीं बल्कि विदेशों को भी जेनेरिक दवाइयां निर्यात की जा रही हैं। प्रधानमंत्री का वोकल फॉर लोकल का सपना और वर्ष 2047 में देश विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में जिस प्रकार आगे बढ़ रहा है, उसमें इस तरह की योजनाएं भी अहम भूमिका निभा रही हैं। बीते दस वर्षों में देश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी क्रांति आई है।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश भी स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है। बिलासपुर में एम्स के अलावा प्रदेश में सात मेडिकल कॉलेज सरकारी क्षेत्र जबकि एक निजी क्षेत्र में चल रहा है। इस बार के बजट में भी केंद्र सरकार ने 10 हजार नई सीटें जोड़ने का लक्ष्य रखा है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमिताभ जैन, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनीषा अग्रवाल, स्वास्थ्य शिक्षिका कोमल चौहान, कृष्णा राठौर, नगर परिषद अध्यक्ष श्यामा पुंडीर, पूर्व भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग आदि मौजूद रहे।
....संवाद