{"_id":"6a88590a0ca0fa3cae05df60","slug":"jam-in-nh-in-sirmour-nahan-news-c-177-1-nhn1001-186724-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: खनन ट्रालों के फंसने से तीन घंटे तक एनएच-07 पर लगा रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: खनन ट्रालों के फंसने से तीन घंटे तक एनएच-07 पर लगा रहा जाम
विज्ञापन
दो सप्ताह पहले छह घंटे लगा था हाईवे पर जाम, लगी रहीं वाहनों की लंबी कतारें
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। चंडीगढ़-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)-07 पर खनन सामग्री से लदे भारी-भरकम ट्रालों के कारण जाम लग रहा है। दो सप्ताह में दूसरी बार ट्रालों के फंसने के कारण एनएच पर यातायात व्यवस्था चरमरा गई। शुक्रवार को नाहन-मारकंडा के समीप खनन सामग्री से लदे दो बड़े ट्राले एनएच पर फंस गए। इसके चलते करीब तीन घंटे तक हाईवे पर यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और चिलचिलाती गर्मी में सैकड़ों वाहन चालक व राहगीर परेशान होते रहे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रालों को हटवाया, जिसके बाद यातायात बहाल हो सका।
लोगों संदीप सैनी, प्रदीप कुमार, याकूब, सतविंद्र, कमल कुमार, नवीन आदि ने बताया कि कालाअंब से पांवटा साहिब तक एनएच-07 पर दिन-रात खनन सामग्री से लदे भारी वाहन दौड़ रहे हैं। ओवरलोडिंग, तेज रफ्तार और नियमों की अनदेखी के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। कभी ट्राला बीच हाईवे पर खराब होकर फंस जाता है तो कभी दुर्घटना के कारण यातायात घंटों ठप हो जाता है। लोगों का कहना है कि कार्रवाई के बावजूद ट्रालों की आवाजाही पर प्रभावी अंकुश नहीं लग पा रहा है। यदि इसी तरह भारी ट्रालों की आवाजाही जारी रही तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों ने ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार पर सख्ती, नियमित जांच तथा व्यस्त समय में भारी वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने की मांग की है। पांवटा साहिब से कालाअंब तक एनएच चौड़ीकरण का कार्य जल्द पूरा करने की मांग उठाई है।
इससे पहले 8 अगस्त को नाहन खजूरना पुल के समीप खनन सामग्री से लदा ओवरलोड ट्राला फंस गया था। इसके चलते चंडीगढ़-देहरादून एनएच करीब छह घंटे तक बाधित रहा था। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज करने के साथ ट्राले का चालान भी किया था। पुलिस और परिवहन विभाग ने ट्राले पर करीब 64 हजार रुपये का जुर्माना किया था।
विज्ञापन
-खनन सामग्री से लदे ट्रालों के कारण एचएच जाम की जानकारी मिलने पर नाहन पुलिस टीम को मौके पर भेज दिया गया है। यदि ओवरलोडिंग मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी और मामला भी दर्ज हो सकता है। करीब 3 घंटे बाद एनएच पर यातायात बहाल कर दिया गया।
-एनएस नेगी, एसपी सिरमौर
इनसेट
परिवहन विभाग भी हरकत में, 22 ट्रालों के आठ लाख के चालान
नाहन। खनन ट्रालों की मनमानी और हाईवे पर लगातार लग रहे जाम के बीच परिवहन विभाग ने भी कार्रवाई तेज कर दी है। शुक्रवार सुबह विभाग की टीम ने नियमों को ताक पर रखकर खनन सामग्री ले जा रहे 22 ट्रालों के चालान कर करीब आठ लाख रुपये जुर्माना लगाया। ओवरलोडिंग, बिना परमिट तथा हाईवे किनारे नियमों के विपरीत वाहन खड़े करने सहित अन्य उल्लंघनों पर ये चालान किए गए। आरटीओ नाहन सोना चंदेल ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले ट्रालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। ओवरलोडिंग और अन्य यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहनों पर नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। जनवरी 2026 में भी परिवहन विभाग ने पांवटा साहिब से कालाअंब तक अभियान चलाकर खनन सामग्री से लदे वाहनों के खिलाफ 12 लाख रुपये से अधिक के चालान किए थे।