{"_id":"678e5caf1c1473621c07962d","slug":"jagrukta-programme-on-raod-safety-nahan-news-c-177-1-ssml1030-141646-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालकों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों की जानकारी जरुरी: सोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालकों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों की जानकारी जरुरी: सोना
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा अभियान के तहत पांवटा साहिब में यातायात नियम जागरुकता शिविर में पहुंचे वाहन संचालक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चालकों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों की जानकारी जरूरी : सोना
पांवटा साहिब में आरटीओ सिरमौर ने शिविर में किया जागरुक
ऑटो आपरेटर यूनियन, ई-रिक्शा यूनियन सदस्यों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश परिवहन विभाग की ओर से पांवटा साहिब में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत एक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आरटीओ सिरमौर सोना चंदेल बतौर मुख्यातिथि व रोड सेफ्टी क्लब पांवटा के पदाधिकारी विशेषरूप से मौजूद रहे। सिरमौर ऑटो यूनियन व ई रिक्शा यूनियन के सैकड़ों संचालकों व चालकों ने भाग लिया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से चिकित्सा शिविर में करीब 150 चालकों के खून की जांच की गई।
सोमवार को पांवटा में आयोजित जागरुकता शिविर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि परिवहन विभाग की आरटीओ सोना चंदेल ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में सड़क हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। लापरवाही सबसे ज्यादा हादसों का प्रमुख कारण रहती है। कोई भी नशा या शराब पीकर वाहन न चलाए।
रोड सेफ्टी क्लब अध्यक्ष भजन चौधरी, उपाध्यक्ष राजेश तोमर ने कहा कि परिवहन विभाग के साथ मिल कर इस तरह के जागरुकता शिविर का सिलसिला जारी रहेगा।
इस अवसर पर रोड सेफ्टी क्लब अध्यक्ष भजन चौधरी, एकांत गर्ग, राजेश तोमर, रमेश अत्री, ऑटो यूनियन के अध्यक्ष जगजीत सिंह, नदीम समेत ऑटो व ई-रिक्शा चालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
संवाद