{"_id":"66a39a7e20b0f524a0020f89","slug":"jagrukta-programme-in-najhan-for-pradhan-and-secretary-nahan-news-c-177-1-nhn1001-128994-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: बीडीओ कार्यालय नाहन में जागरूक किए पंचायत प्रधान और सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: बीडीओ कार्यालय नाहन में जागरूक किए पंचायत प्रधान और सचिव
विज्ञापन
भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा खंड विकास अधिकारी कार्यालय नाहन में आयोजित जागरूकता शिविर के दौरान उप
बीडीओ कार्यालय नाहन में जागरूक किए पंचायत प्रधान और सचिव
भारतीय मानक ब्यूरो की ओर से कार्यक्रम आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। भारतीय मानक ब्यूरो की ओर से शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी कार्यालय नाहन में पंचायत प्रधानों एवं सचिवों के लिए एक दिवसीय जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी नाहन परमजीत सिंह ठाकुर, पंचायत निरीक्षक शेर सिंह उपस्थित थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए खंड विकास अधिकारी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम में भागीदारी करके ग्राम पंचायत के सभी प्रधान जागरूक होंगे तथा इन कार्यक्रमों के द्वारा हम सभी को भारतीय मानक ब्यूरो एवं उसके उद्देश्य की जानकारी मिलती है।
भारतीय मानक ब्यूरो से आए रिसोर्स पर्सन अनिल बडोनी ने सभी प्रतिभागियों को मानक गीत तथा प्रेजेंटेशन द्वारा उसके उत्पादों तथा हॉल मार्किंग के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता अपने अधिकारों को जाने तथा उत्पादों और सेवा में गुणवत्ता की परख करें। कसी भी वस्तु को खरीदते समय उसके मानकों के बारे में बीआईएस केअर एप के माध्यम से जांच कर सकते हैं। बीआईएस केयर एप विशेष कर उपभोक्ताओं के लिए ही बनाया गया है। सभी प्रधान और पंचायत सचिव इस एप के माध्यम से वस्तुओं की जांच कर खरीददारी करें।
विज्ञापन
उन्होंने जानकारी दी कि भारतीय मानक ब्यूरो, भारत सरकार के खाद्य, आपूर्ति एवं उपभोक्ता मंत्रालय के अधीन कार्यरत एक स्वायत्तशासी निकाय है, जो उत्पाद प्रमाणन योजना के अंतर्गत आईएसआई मार्क, हॉलमार्किंग योजना के अंतर्गत हालमार्क एवं इसी प्रकार के अन्य प्रमाणन योजनाओं को संचालित करने वाला राष्ट्रीय मानक निकाय है।