फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   iron tablet and baby care kit out of stock in medical college

Sirmour News: मेडिकल कॉलेज में आयरन की गोली और बेबी केयर किट का स्टॉक खत्म

Fri, 03 Mar 2023 12:39 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Mar 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
iron tablet and baby care kit out of stock in medical college
नाहन (सिरमौर)। मेडिकल कॉलेज नाहन में आयरन की गोली और बेबी केयर किट नहीं मिल रही है। ऐसे में प्रसूता एवं गर्भवती महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार की ओर से मिलने वाली आयरन की गोली और बेबी केयर किट को महिलाओं को बाजार से कीमत चुकाकर लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, मेडिकल कॉलेज के औषधि भंडार में आयरन और बेबी केयर किट का स्टॉक खत्म हो गया है। हालांकि मेडिकल कॉलेज प्रबंधन जल्द ही स्टॉक उपलब्ध करवाने की बात कह रहा है। गर्भवती महिलाओं के लिए चिकित्सकीय जांच के साथ आयरन और कैल्श्यिम की कमी को पूरा करने के लिए इन गोलियों का सेवन जरूरी होता है। गर्भावस्था के अलावा खून की कमी एवं अन्य कारणों के लिए इन गोलियों के सेवन की चिकित्सक सलाह देते हैं। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज में बेबी केयर किट भी नहीं मिल रही है। डिलीवरी के बाद प्रसूता महिलाओं को अस्पताल की ओर से बेबी केयर किट दी जाती है। इस किट में टूथ ब्रश, टूथ पेस्ट, नहाने का साबुन, वैसलीन के अलावा नवजात के लिए पोशाक, बनियान के दो पीस, कपड़े, दस्ताने और बूट, बेबी मसाज ऑयल, बेबी तौलिया, बेबी क्लॉथ नेपीज, हैंड सैनिटाइजर बोतल, बेबी मच्छरदानी, कंबल, खिलौने, थर्मामीटर, नेलकटर, बिब, हेयर ब्रश, गाउन और माताओं के लिए छह पीस नैपकिन आदि होते हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मेडिकल कॉलेज नाहन में शहर समेत जिले के विभिन्न हिस्सों से गर्भवती महिलाएं उपचार के लिए पहुंचती हैं। जिले के अन्य अस्पतालों में जरूरी सुविधाएं नहीं होने के चलते अधिकतर डिलीवरी एवं महिलाओं की जांच मेडिकल कॉलेज में ही होती है। ऐसे में यहां पर सामान नहीं मिलने से उन्हें बीते कुछ दिनों से दिक्कतें झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सीएमओ कार्यालय को दी सूचना : डॉ. धीमान
मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बलराम धीमान ने बताया कि अस्पताल के औषधि भंडार में आयरन और बेबी केयर किट खत्म हो गई है। इसके लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय को सूचना दे दी गई है। उम्मीद है जल्द स्टॉक उपलब्ध होगा।

---
बेबी किट मेडिकल कॉलेज भेजी : डॉ. पाठक
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने बताया कि मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की ओर से बेबी केयर किट का स्टॉक खत्म होने की सूचना उन्हें हाल ही में मिली है। मेडिकल कॉलेज के लिए बेबी केयर किट भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों से जब भी दवाइयों और सामान की मांग मिलती है तो उन्हें तुरंत मुहैया करवा दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed