{"_id":"2436f615b27b816e6c9eda6a013b8d72","slug":"iph-union-and-department-against-each-other-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएच और मजदूर यूनियन में उपकरण को लेकर तनातनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएच और मजदूर यूनियन में उपकरण को लेकर तनातनी
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
Updated Thu, 25 Feb 2016 06:50 PM IST
विज्ञापन
कफोटा पीडब्ल्यूडी एंड आईपीएच मजदूर यूनियन तथा आईपीएच उपमंडल कर्मचारियों में यूनियन की ओर से आईपीएच मजदूरों को उपकरण दिलाए जाने पर तनातनी हो गई है। विभाग के सहायक अभियंता ने यूनियन में जुड़े 7 विभागीय बेलदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
बीते सप्ताह मजदूर यूनियन की बैठक में प्रस्ताव पारित कर यूनियन ने उपमंडल में कार्यरत बेलदारों-मजदूरों को पेयजल संबंधित लाइनों की देखभाल के लिए औजार व उपकरणों की मांग की थी जिसको लेकर विभाग ने 7 मजदूरों को नोटिस जारी कर दिए। इसमें बेलदारों पर सही ड्यूटी व नियमित कार्य न करने के आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
इस सिलसिले में यूनियन अध्यक्ष सुरेश चौहान की अध्यक्षता में एक बैठक बुलाई गई जिसमें मजदूरों ने रोष व्यक्त करते हुए कारण बताओ नोटिस के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि विभाग यूनियन से जुड़े मजदूरों व बेलदारों को बेवजह तंग कर रहा है। यदि विभाग को उन पर विश्वास नहीं है तो वह किसी भी दिन उनके कार्य का औचक निरीक्षण कर सकते हैं। यूनियन अध्यक्ष ने कहा कि इस मुद्दे को विभागीय उच्च अधिकारियों व प्रशासन के बीच उठाया जाएगा।
विज्ञापन