{"_id":"8c9e15ab626221e947661834bbce6e8d","slug":"iph-take-water-sample-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पच्छाद क्षेत्र में आईपीएच ने पेयजल के नमूने भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पच्छाद क्षेत्र में आईपीएच ने पेयजल के नमूने भरे
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
Updated Sat, 13 Feb 2016 06:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग पच्छाद की ओर से क्षेत्र में चलाई जा रही सभी पेयजल योजनाओं व जल स्रोतों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पेयजल टैंकों सहित संबंधित स्रोतों की साफ-सफाई भी की गई। विभाग ने जिला सोलन की सीमा से लगते छडोली खड्ड, डिलमन उठाऊ पेयजल योजना से सप्लाई होने वाले पीने के पानी के नमूनों को जांच के लिए लिया।
विज्ञापन
विभाग के अंतर्गत मौजूदा समय में गागल शिकोर उठाऊ पेयजल योजना के अलावा बडू साहिब, सराहां, बनी बखोली, लोहारडी पथरोटी जैसी कई जल योजनाएं हैं जिसकी विभाग ने सिलसिलेवार तरीके से सफाई कर लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को पुख्ता किया।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी मनोज शर्मा, बलबीर सिंह, राकेश कुमार, देवस्वरूप शर्मा, सूर्य प्रकाश, जगदीश दत्त, सतीश कुमार आदि ने बताया कि विभाग का यह प्रयास सराहनीय है जिसे नियमित रूप से अमल में लाना चाहिए। ग्रामीणों ने बताया कि जल टैंकों की सफाई से लोगों को स्वच्छ पीने का पानी मुहैया होगा।
विज्ञापन
उधर अधिशाषी अभियंता नाहन राजेश कुमार ने बताया कि जनता की सुरक्षा को लेकर क्षेत्र के जल स्रोतों की सफाई की गई है। पेयजल योजनाओं से पानी के नमूने भरे गए हैं। यह कार्य नियमित रूप से किए जाने का प्रयास किया जाएगा।