फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   investigation for misbehaviour

Sirmour News: बदसलूकी मामले में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित

Thu, 03 Sep 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
investigation for misbehaviour
वर्षीय बुजुर्ग महिला को दो घंटे ऑक्सीजन न मिलने और तीमारदार से बदसलूकी का मामला
विज्ञापन

नर्स के खिलाफ पहले भी 11 शिकायतें, सोमवार को आएगी जांच रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला को करीब दो घंटे तक ऑक्सीजन न मिलने और सिलिंडर बदलने की मांग करने पर तीमारदार से कथित बदसलूकी के मामले में अस्पताल प्रशासन ने जांच तेज कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. कमाल पाशा की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। कमेटी सोमवार को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। रिपोर्ट के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
बाईला-गुजोन निवासी 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला सांस लेने में तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती है। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे उसका ऑक्सीजन सिलिंडर खत्म हो गया। परिजनों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद करीब दो घंटे तक सिलिंडर नहीं बदला गया। जब महिला के पोते ने नर्स से सिलिंडर बदलने को कहा तो कथित तौर पर उसके साथ बदसलूकी की गई और पुलिस बुलाने की धमकी दी गई। बाद में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1100 पर शिकायत के बाद ऑक्सीजन सिलिंडर बदला गया। स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने अस्पताल प्रशासन से कार्रवाई करने की मांग की। इस बीच जांच में एक अहम तथ्य सामने आया है कि संबंधित स्टाफ नर्स के खिलाफ यह पहली शिकायत नहीं है, इससे पहले भी 11 शिकायतें अस्पताल प्रशासन को मिल चुकी हैं। आरोप है कि हर बार चेतावनी देकर मामला खत्म कर दिया गया।
विज्ञापन

अस्पताल प्रभारी डॉ. सुधी गुप्ता ने 11 शिकायतें मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि अब मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। सोमवार को रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि मरीजों के साथ किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed