{"_id":"6735f667a14d73a3a00a8f24","slug":"international-renuka-fair-will-conclude-with-the-return-of-the-gods-home-nahan-news-c-177-1-nhn1001-136702-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: देवताओं की घर वापसी के साथ होगा अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: देवताओं की घर वापसी के साथ होगा अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले का समापन
Thu, 14 Nov 2024 11:37 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
Updated Thu, 14 Nov 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल आज करेंगे देव पालकियों को विदा
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। मां-बेटे के आध्यात्मिक मिलन का प्रतीक अंतरराष्ट्रीय रेणुकाजी मेला शुक्रवार को समाप्त होगा। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल मेले का विधिवत समापन करके देव पालकियों को कंधा देकर विदा करेंगे। इसके साथ ही मेले मेंं पधारे देवता अपने-अपने देव स्थलों को प्रस्थान करेंगे। इससे पूर्व कार्तिक पूर्णिमा के उपलक्ष्य पर ऐतिहासिक रेणुका झील में शाही स्नान की परंपरा को भी निभाया जाएगा। आज राज्यपाल दोपहर बाद इसी मंदिर परिसर से देव विदायगी के पश्चात ऐतिहासिक रेणु मंच से क्षेत्र की जनता को संबोधित करेंगे।
रेणुका विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष व उपायुक्त सिरमौर सुमित खीमटा ने मेले की सफलता के लिए क्षेत्र वासियों को बधाई देते हुए कहा कि पूर्ण श्रद्धा व उल्लास के साथ पारंपरिक श्री रेणुकाजी मेले का भव्य आयोजन किया गया है। मेले के दौरान सांस्कृतिक संध्याओं के साथ-साथ मनोरंजक कार्यक्रम भी किए गए। जिसका क्षेत्र की जनता ने खूब आनंद उठाया।
उन्होंने बताया कि समापन समारोह दौरान राज्यपाल मेले में लगाई गई विभिन्न विभागों की विकासात्मक प्रदर्शनियों का अवलोकन करने के पश्चात उन्हें प्रथम द्वितीय व तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित भी करेंगे। इसके बाद रात्रि को ऐतिहासिक रेणु मंच पर संवाद थियेटर समूह चंडीगढ़ के सौजन्य से भृगुवंशी भगवान परशुराम महाकथा का भव्य मंचन भी किया जाएगा।