फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Instructions issued to medical college faculty doctors not to leave the station

Sirmour News: मेडिकल कॉलेज के फेकल्टी चिकित्सकों को स्टेशन न छोड़ने के निर्देश

Sun, 28 Dec 2025 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Instructions issued to medical college faculty doctors not to leave the station
रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल के चलते कॉलेज प्रबंधन अलर्ट
विज्ञापन


रविवार को अवकाश के बाद आज ओपीडी में मरीजों की भीड़ जुटने की उम्मीद
शीतकालीन अवकाश पर गए चिकित्सकों को बुलाया जा सकता है वापस
संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल के चलते मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन प्रबंधन अलर्ट मोड पर है। मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रबंधन ने फेकल्टी चिकित्सकों को स्टेशन न छोड़ने के निर्देश दिए हैं। सभी विभागाध्यक्षों को सेवाओं की निगरानी और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए कहा गया है।
दरअसल, आईजीएमसी शिमला में हुए प्रकरण और प्रदेश सरकार की ओर से डॉ. राघव निरूला के निष्कासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) के आह्वान पर डॉक्टर हड़ताल पर हैं। यदि यह हड़ताल जारी रहती है तो सोमवार को अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं, क्योंकि मेडिकल कॉलेज में पहले ही 50 फीसदी चिकित्सक हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन

रविवार को अवकाश होने के कारण सोमवार को ओपीडी में मरीजों की भीड़ बढ़ सकती है। लिहाजा, मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की ओर से फेकल्टी चिकित्सकों को सेवाएं देने और शिफ्ट में आने वाले चिकित्सकों को स्टेशन न छोड़ने के निर्देश दिए हैं। प्रबंधन ने यह भी कहा कि यदि सेवाएं प्रभावित होती हैं तो शीतकालीन अवकाश पर गए चिकित्सकों को भी वापस बुलाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सोमवार को मेडिसिन ओपीडी में फेकल्टी के डॉ. विनय कौशिक और डॉ. प्रवेश अग्रवाल, आर्थो में डॉ. अमित, गायनी में डॉ. प्रतिभा और डॉ. अनिल, नेत्र में डॉ. शालू गुप्ता और एनेस्थीसिया में डॉ. गिरीश शर्मा सेवाएं देंगे। इसके अलावा आपातकालीन सेवाएं फेकल्टी और रेजिडेंट डॉक्टरों द्वारा उपलब्ध कराई जाएंगी।
गौरतलब है कि मेडिकल कॉलेज नाहन में रोजाना औसतन 1000 से 1200 के करीब मरीज ओपीडी में आते हैं। दुर्गम और दूरदराज क्षेत्रों से भी मरीज उपचार के लिए यहां पहुंचते हैं। ऐसे में हड़ताल के चलते उन्हें इलाज में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, मेडिकल कॉलेज के अलावा जिले के अन्य बड़े अस्पतालों जैसे पांवटा साहिब, ददाहू, सराहां, राजगढ़ और शिलाई में भी हड़ताल का असर देखने को मिलेगा, क्योंकि इन अस्पतालों में फेकल्टी चिकित्सकों की संख्या कम है।
रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल के चलते फेकल्टी चिकित्सकों को सेवाओं के लिए तैयार रहने को कहा है। शिफ्ट में आने वाले चिकित्सकों को भी स्टेशन न छोड़ने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को अस्पताल प्रबंधन आगामी निर्णय लेगा। जरूरत पड़ने पर शीतकालीन अवकाश पर गए चिकित्सकों को वापस बुलाया जा सकता है। प्रबंधन लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और सुविधाएं देने के लिए प्रयासरत है।

-डॉ. रेणु चौहान, चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन
हड़ताल को लेकर रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन की राज्य इकाई आगामी कार्रवाई निर्धारित करेगी। राज्य कार्यकारिणी के निर्देशानुसार सिरमौर जिला में हड़ताल से संबंधित अगला कदम उठाया जाएगा।
-डॉ. विनय गुप्ता, जिला अध्यक्ष, रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन, सिरमौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed