फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Inspires youth to contribute towards nation building

Sirmour News: युवाओं को राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए प्रेरित किया

Sat, 22 Nov 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Inspires youth to contribute towards nation building
नाहन कॉलेज में मनाया एनसीसी दिवस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन की एनसीसी इकाई ने शनिवार को कॉलेज परिसर में एनसीसी दिवस मनाया। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स ने राष्ट्रहित और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला रहे।
एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. पंकज ने एनसीसी के इतिहास, महत्व और युवा पीढ़ी में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, राष्ट्र प्रेम तथा सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करने में इसकी भूमिका पर विस्तार से बताया। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी पर जोर देते हुए छात्रों को स्व-अनुशासन और स्व-प्रेरणा के साथ समाज में योगदान देने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. शुक्ला ने कहा कि एनसीसी युवाओं को जिम्मेदार और समर्पित नागरिक बनने की दिशा में मार्गदर्शन देता है। कैडेट्स को अनुशासन, सेवा और एकता के मूल्यों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में स्वच्छता अभियान, रक्तदान जागरूकता रैली, देशभक्ति गीत, निबंध प्रतियोगिता और एनसीसी उपलब्धियों पर आधारित प्रस्तुति आयोजित की गई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का समापन एनसीसी गीत के साथ हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. देवराज शर्मा, डॉ. विवेक नेगी, प्रो. भारती, प्रो. सुदेश कुमार सहित कॉलेज स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed