फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   innaguartion on school building

Sirmour News: कमलाड़ स्कूल का 67 लाख से बना भवन लोकार्पित

Thu, 06 Feb 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
innaguartion on school building
विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने किया उद्घाटन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने वीरवार को सैनधार प्रवास के दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कमलाड़ में नवनिर्मित स्कूल भवन जनता को समर्पित किया। 67 लाख की लागत से बने इस भवन के निर्माण से स्कूल में जहां कमरों की कमी दूर होगी, वहीं बच्चों को भी खुले आकाश के नीचे बैठकर पढ़ाई करने से भी छुटकारा मिलेगा।

इस मौके पर विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं को उपलब्ध करवाने के प्रति कृतसंकल्प है ताकि बच्चों को शिक्षा का बेहतर माहौल मिल सके। उन्हें शिक्षा ग्रहण करने के लिए एक से दूसरे स्थान पर न जाना पड़े। इससे पूर्व उन्होंने महीपुर पंचायत के चोटिया बनोगटा में करीब 2.50 लाख की लागत से बने महिला मंडल भवन का भी लोकार्पण किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में तहसीलदार ददाहू जय सिंह ठाकुर, सहायक अभियंता दिलीप चौहान, मनित भारद्वाज, कोमल शर्मा, कमलाड़ स्कूल के कार्यकारी प्रधानाचार्य बाबूराम तोमर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed