{"_id":"60fb02528ebc3e582672c33e","slug":"injured-pickup-driver-broke-down-in-pgi-nahan-news-sml3779117168","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल पिकअप चालक ने पीजीआई में तोडा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घायल पिकअप चालक ने पीजीआई में तोडा दम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ददाहू (सिरमौर)। धारटीधार क्षेत्र के बायला गांव में बीती 17 जुलाई को हुए सड़क हादसे में घायल हुए पिकअप चालक ने पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया।
रेणुका पुलिस मामला दर्ज कर घटना की छानबीन कर रही है।
बता दें कि 17 जुलाई को पांवटा से टाइलें लेकर लौट रही एक पिकअप (एच पी17एफ-7964) बायल के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। दुर्घटना में चालक रोशन लाल गंभीर रूप से घायल हो गया था। चालक को गाड़ी से बाहर निकाल कर उसे सिविल अस्पताल पांवटा ले जाया गया था।
हालात गंभीर होने पर उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। बीती रात पंजाह निवासी चालक रोशन लाल ने पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया। चालक के भाई सुरेश कुमार की शिकायत पर रेणुका पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
उधर, रेणुका थाने के एसएचओ देवी सिंह नेगी ने घायल पिकअप चालक की मृत्यु होने की पुष्टि करते बताया कि चालक के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी गई है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।