{"_id":"65c0d904d3e9adb8ce0e1941","slug":"information-given-about-schemes-in-shillai-and-naya-nahan-news-c-177-1-nhn1001-117966-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: शिलाई और नाया में योजनाओं की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: शिलाई और नाया में योजनाओं की दी जानकारी
विज्ञापन
ग्राम पंचायत शिलाई में फोक मीडिया कार्यक्रमों के माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी देते कलाका
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। सूचना एवं जन संपर्क विभाग ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र की शिलाई और नाया पंचायत में फोक मीडिया कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
लोक संस्कृति कला मंच ने गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटक से लोगों को योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ इनका लाभ किस प्रकार लिया जा सकता है के बारे में बताया। कार्यक्रम में कलाकारों ने समूह गीत खुशी की लहर है आई से जहां लोगों का मनोरंजन किया वहीं सरकार की सुख आश्रय योजना, दुग्ध उत्पादन से संबंधित हिम गंगा योजना, ई- टैक्सी योजना, इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन के लिए 50 प्रतिशत के उपदान योजना की जानकारी दी।
कलाकारों ने नाटक भी प्रस्तुत किया। इससे मछली पालन का व्यवसाय अपनाने और इसके लिए तालाब निर्माण के लिए 80 प्रतिशत की सब्सिडी की जानकारी दी। कार्यक्रम में पंचायत प्रधान शीला नेगी, उपप्रधान कपिल, वार्ड सदस्य कंठीराम, फुलमा देवी, राहुल, महिला मंडल प्रधान सत्या देवी स्थानीय लोग उपस्थित रहे।