फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Information about bank schemes given to rural women in Telpura

Sirmour News: तेलपुरा में ग्रामीण महिलाओं को दी बैंक योजनाओं की जानकारी

Fri, 21 Nov 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Information about bank schemes given to rural women in Telpura
तेलपुरा गांव में डिजिटल साक्षरता शिविर के दौरान बैंक कर्मी व ग्रामीण महिलाएं। संवाद
राज्य सहकारी बैंक त्रिलोकपुर ने लगाया जागरूकता शिविर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन/कालाअंब(सिरमौर)। राज्य सहकारी बैंक की त्रिलोकपुर शाखा ने शुक्रवार को तेलपुरा गांव में डिजिटल वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया। लिपिक मनोहर लाल ने स्थानीय ग्रामीण महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधान मंत्री जन धन योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होने विभिन्न बचत योजनाओं जैसे महिला सशक्तिकरण ऋण योजना, सपनों का संचय योजना (छात्रों के लिए), किसान क्रेडिट कार्ड, हिम स्वरोजगार क्रेडिट कार्ड, जेएलजी, एसएचजी, गृह ऋण व विभिन्न बीमा योजनाओं की जानकारी भी दी।
विज्ञापन


उन्होंने महिलाओं को मोबाइल बैंकिंग व एटीएम संबंधित सावधानियां बरतने के बारे में भी सचेत किया। उन्होंने महिलाओं से अपने एटीएम संबंधित जानकारी किसी से भी साझा न करने और डिजिटल बैंकिंग का उचित लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। शिविर में स्वयं सहायता समूह लक्ष्मी नारायण तेलपुरा की सभी महिलाएं, सुमन देवी, राजकुमारी, अनुष्का, वार्ड सदस्य परिना तोमर समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed