फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Industry Minister announced to give Rs 10 lakh to Nainidhar School

Sirmour News: 1500 से अधिक आबादी को मिलेगा स्वच्छ पानी

Thu, 07 Sep 2023 11:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Industry Minister announced to give Rs 10 lakh to Nainidhar School
राहत : जलशक्ति विभाग ने 10 साल पहले बनाईं दो योजनाओं को किया चालू, जल्द होंगी शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। जलशक्ति विभाग ने दस साल पहले बनाईं दो पेयजल योजनाओं को अब शुरू कर दिया है। योजनाओं का सफल परीक्षण होने से आधा दर्जन से अधिक गांवों के डेढ़ हजार लोगों को स्वस्छ पेयजल मिल सकेगा। ये योजनाएं कई कारणों से शुरू नहीं हो पाई थीं।
जानकारी के अनुसार जल शक्ति विभाग के राजगढ़ मंडल के अंतर्गत आने वाली प्रवाह पेयजल योजना कोट ढांगर और उठाऊ पेयजल योजना भल्टा मच्छेर का निर्माण वर्ष 2012-13 में किया गया था। प्रवाह पेयजल योजना कोट ढांगर का निर्माण करीब 90 लाख रुपये की लागत से हुआ था, लेकिन मुख्य स्रोत में पानी कम होने से यह योजना बंद पड़ी थी। कार्य निरीक्षक नंदा राम ने बताया कि राजगढ़ में जलशक्ति मंडल पुन: प्रारंभ होने पर यहां तैनात अधिशासी अभियंता डाॅ. मनदीप गुप्ता ने इन योजनाओं की सुध ली और विभाग ने इसके सुधारीकरण की योजना बनाई। इसके लिए पानी की व्यवस्था उठाऊ पेयजल योजना के अंतर्गत की गई और कोट व ढांगर गांव के साथ-साथ इसमें कोलन, बैरिया व ठौड़ गांवों को भी जोड़ा गया। करीब दस लाख अतिरिक्त खर्च करके इस योजना का सुधारीकरण किया गया है। जल्द ही यह योजना शुरू हो जाएगी। इससे हजार लोगों को पानी मिलेगा।
विज्ञापन

वहीं दूसरी योजना उठाऊ पेयजल भल्टा मच्छेर भी 2013 में करीब 75 लाख रुपये की लागत से निर्मित की गई, लेकिन तकनीकी खामियों के चलते शुरू नहीं हो पाई। अब इस योजना के सुधारीकरण पर भी दस लाख रुपये खर्च किए गए। योजना का सफल परीक्षण भी किया जा चुका है। यह भी जल्द शुरू कर दी जाएगी। इससे करीब साढ़े सात सौ लोग लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
अधिशासी अभियंता डाॅ. मनदीप गुप्ता ने बताया कि उन्होंने ऐसी बंद योजनाओं पर ध्यान दिया तो पता चला कि इन योजनाओं के पंप चोरी हो चुके हैं। कई पाइप ढूंढने पड़े हैं। इन पर विभाग वर्षों पहले लाखों रुपये खर्च कर चुका है, लेकिन वह चालू नहीं हो पाई हैं। इसके लिए विभाग ने प्रयास किए। स्रोत टैंकों की मरम्मत कर उन्हें पाइपों से जोड़ा। सुधारीकरण के प्राक्कलन बनाकर कार्य किया गया, जिसमें विभाग के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने सहयोग दिया। जल्द इन्हें विधिवत प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed