फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Industrialists raise questions about the speed of speeding trailers and the dilapidated condition of roads.

Sirmour News: बेलगाम ट्रालों की रफ्तार और बदहाल सड़कों पर उद्योगपतियों ने उठाए सवाल

Tue, 25 Aug 2026 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Industrialists raise questions about the speed of speeding trailers and the dilapidated condition of roads.
एसडीएम की अध्यक्षता में उद्योगपतियों, व्यवसायियों और स्वयंसेवी संगठनों की हुई बैठक
विज्ञापन

ईएसआई पैनल से अस्पताल हटने पर कर्मचारियों को उपचार के लिए उठानी पड़ रही परेशानी
सीवरेज, जल निकासी, सफाई और बिजली आपूर्ति समेत कई समस्याओं पर चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश चैंबर ऑफ कॉमर्स की पांवटा इकाई के गोंदपुर स्थित सभागार में एसडीएम पांवटा साहिब द्विज गोयल की अध्यक्षता में उद्योगपतियों, व्यवसायियों, विभागों और स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। इसमें क्षेत्र की समस्याओं पर चिंता जताई गई। इस दौरान औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब में ट्रालों की बेलगाम रफ्तार, बदहाल सड़कों और लंबे समय से लंबित ईएसआई अस्पताल का मुद्दा प्रमुखता से उठा।
चैंबर ऑफ कॉमर्स पांवटा इकाई के प्रधान सतीश गोयल ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र से लेकर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों तक सड़कों की हालत लगातार खराब हो रही है। कई दर्दनाक हादसों के बावजूद खनन सामग्री से लदे ट्रालों की रफ्तार पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। उन्होंने कहा कि निर्धारित 40 किलोमीटर प्रति घंटा की गति सीमा के बावजूद कई ट्राले 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ रहे हैं। इससे हादसों का खतरा बना हुआ है। बैठक में रामपुरघाट और डीएमआर मार्ग की बदहाल स्थिति का मुद्दा भी उठाया गया।
विज्ञापन

दस साल बाद भी नहीं मिला ईएसआई अस्पताल
बैठक में ईएसआई अस्पताल का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। प्रतिनिधियों ने कहा कि पांवटा साहिब में ईएसआई अस्पताल खोलने की मांग एक दशक से की जा रही है, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। पांवटा के औद्योगिक क्षेत्रों में करीब 20 हजार कामगार ईएसआई के तहत पंजीकृत हैं। इसके बावजूद उन्हें अपेक्षित स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिनिधियों ने कहा कि ईएसआई पैनल से स्थानीय और उत्तराखंड के कई अस्पताल हटाए जाने के कारण पात्र कर्मचारियों को उपचार के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। वर्ष 2004 से एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध कराने की मांग भी उठती रही है, लेकिन अभी तक यह सुविधा शुरू नहीं हो पाई है। प्रतिनिधियों ने पांवटा साहिब में ईएसआई अस्पताल और एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध कराने की मांग दोहराई।
इन मुद्दों पर भी चर्चा
बैठक में औद्योगिक क्षेत्र में सीवरेज और जल निकासी व्यवस्था, अवसंरचना विकास, नागरिक सुविधाओं, यमुना नदी के प्रदूषण और संरक्षण, धारा-118 के तहत औद्योगिक व संपत्ति लेनदेन की अनुमति, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, एनएच-707 और एनएच-907 पर बेहतर यातायात प्रबंधन, नगर परिषद क्षेत्र में सफाई व्यवस्था और बिजली आपूर्ति सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके अलावा परिवहन नगर और ट्रक पार्किंग की स्थापना तथा गोंदपुर में वन विभाग की ओर से विकसित किए जा रहे पार्क में कूड़ा फेंके जाने की समस्या भी अधिकारियों के समक्ष रखी गई।

अधिकारी प्राथमिकता से समाधान करें
एसडीएम द्विज गोयल ने कहा कि बैठक में विभागों से जुड़े मुद्दों, मांगों और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं पर प्राथमिकता के आधार पर विचार कर समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में अधिशासी अभियंता एनएच राकेश खंडूजा, पांवटा थाना प्रभारी कुलबंत सिंह कंवर, बीडी त्यागी, आरपी तिवारी, नवीन अग्रवाल, सुरेंद्र शर्मा, अंकुर रयाण सहित विभिन्न कंपनियों और विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed