फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   induction program in ponta college

Sirmour News: नए विद्यार्थियों का राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को लेकर एक दिवसीय इंडक्शन कार्यक्रम

Fri, 31 Jul 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
induction program in ponta college
पांवटा साहिब कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. जगदीश चौहान।स्रोत: आ
प्राचार्य डॉ. जगदीश चौहान ने अनुशासन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और व्यक्तित्व विकास को किया प्रेरित
विज्ञापन

कॉलेज के प्रथम सेमेस्टर, विज्ञान, वाणिज्य, कला और बीसीए संकाय के नए विद्यार्थियों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में प्रथम सेमेस्टर के विज्ञान, वाणिज्य, कला एवं बीसीए संकाय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत एक दिवसीय इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर जगदीश चौहान ने मुख्य अतिथि के रूप में की।
कार्यक्रम में संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. जगदीश चौहान ने नए विद्यार्थियों का महाविद्यालय परिवार में स्वागत किया। उन्हें अनुशासन, नैतिक मूल्यों, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा समग्र व्यक्तित्व ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के उद्देश्यों, बहुविषयक शिक्षा, कौशल विकास, लचीले पाठ्यक्रम तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विस्तार से प्रकाश डाला। विद्यार्थियों को विभिन्न नियमों-व्यवस्थाओं, रैगिंग निषेध अधिनियमों और नशामुक्त परिसर, पहचान-पत्र साथ रखने, विश्वविद्यालय पंजीकरण समय पर पूर्ण करने, महाविद्यालय के विभिन्न क्लबों एवं समितियों में नामांकन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

कन्वीनर एनईपी-2020 अमिता जोशी ने एनईपी 2020 के मुख्य बिंदुओं पर प्रकाश डाला। मल्टीडिसिप्लिनरी और सिंगल मेजर प्रोग्राम की तैयारी के समेत शिक्षा की मजबूत नींव रखने के लिए प्रेरित किया। पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विज्ञान संकाय से लेफ्टिनेंट डॉक्टर पूजा भाटी, वाणिज्य से प्रोफेसर रिंकू अग्रवाल, कला से प्रो. दीपाली भंडारी ने विद्यार्थियों को उनके-अपने संकाय के पाठ्यक्रम, क्रेडिट प्रणाली, विषय चयन, कौशल आधारित पाठ्यक्रम, मूल्यांकन प्रणाली तथा नई परीक्षा पद्धति की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. जसवंत सैनी ने द्वितीय सेमेस्टर में लगने वाले अत्यधिक महत्त्वपूर्ण विषय इंटर्नशिप, अप्रेंटिसशिप तथा वैल्यू एडेड कोर्स के विषय में जानकारी दी। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मंच संचालक डॉक्टर दीपाली भंडारी द्वारा ज्ञान, सद्बुद्धि और विवेक की अधिष्ठात्री मां सरस्वती के स्मरण से हुआ। इसके बाद प्रो. डॉ. ध्यान सिंह तोमर और डॉ. दीपाली भंडारी ने मुख्यातिथि, अन्य उपस्थित अतिथियों नव प्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत किया।

इस दौरान प्रो. विम्मी रानी, प्रो. उत्तमा पांडे , प्रो. तनु चंदेल, प्रो. चीनू बंसल, जावेद, आशीष समेत सभी प्राध्यापक, गैर शिक्षक वर्ग कर्मचारी और नवप्रवेशित विद्यार्थी मौजूद रहे।-----------

पांवटा साहिब कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. जगदीश चौहान।स्रोत: आ

पांवटा साहिब कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. जगदीश चौहान।स्रोत: आ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed