फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   independencday celebrated in sirmaur district with enjoyfullypeople like culture programme

देशभक्ति के रंग में रंगा सिरमौर, जगह-जगह हुए कार्यक्रम

Tue, 16 Aug 2022 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Aug 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
independencday celebrated in sirmaur district  with enjoyfullypeople like culture programme
ददाहू में परेड़ की सलामी लेते तहसीलदार चेतन चौहान। संवाद - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। 76वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जनपद सिरमौर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
विज्ञापन

इस बार राज्यस्तरीय समारोह पच्छाद के सराहां में आयोजित किया गया जहां मुख्यमंत्री ने भव्य परेड की सलामी ली। इसके अलावा जिला मुख्यालय नाहन समेत जिले के अन्य हिस्सों में भी समारोह की धूम रही। जगह-जगह सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम पेश किए गए। ऐतिहासिक चौगान मैदान में उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह पर एसडीएम नाहन रजनेश कुमार ने तिरंगा फहराकर आकर्षक परेड की सलामी ली।
इस दौरान मुख्यातिथि ने उपस्थित लोगों को शुभकामनाएं और बधाई देते हुए कहा कि आज हम आजाद देश में आजादी के उत्सव को मना रहे हैं। ये उन शहीदों की बदौलत संभव हुआ जिन्होंने आजाद भारत का सपना देखा और देश के लिए हंसते-हंसते अपने प्राणों को बलिदान किया। उन्होंने कहा कि देवभूमि हिमाचल की पहचान वीरभूमि के रूप में भी है।
विज्ञापन

इससे पूर्व मुख्यातिथि ने शहीद स्मारक पर देश के लिए कुर्बान हुए शहीदों को याद किया और पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसमें एवीएन स्कूल नाहन ने राजस्थानी नृत्य, नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने गिद्धा व बाल कलाकार केंजल राणा ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

......
ददाहू में सादगी के साथ मनाया समारोह
ददाहू। स्वतंत्रता दिवस समारोह ददाहू के तहसील प्रांगण में सादगी के साथ मनाया गया। तहसीलदार ददाहू चेतन चौहान ने ध्वजारोहण करके मार्च पास्ट की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने देश के वीर सपूतों को याद करते हुए उनकी शहादत पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके अतिरिक्त वन मंडलाधिकारी रेणुकाजी उर्वशी ठाकुर ने भी कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया।
महामंडलेश्वर स्वामी दयानंद भारती ने भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रेणुकाजी तीर्थ में तिरंगा फहराया। एकेएम पब्लिक स्कूल ददाहू और हिमालयन पब्लिक स्कूल बेचड़ का बाग में भी स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जहां स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके शहीदों की शहादत को याद किया। इसके अतिरिक्त आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों, पंचायतों व विद्यालयों मेें भी तिरंगे फहराए गए जहां ग्रामीणों ने जमकर आजादी का जश्न मनाया।
......
संगड़ाह में एसडीएम ने किया ध्वजारोहण
संगड़ाह। उपमंडल मुख्यालय के खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय प्रांगण में उपमंडल अधिकारी डॉ. विक्रम नेगी ने बतौर मुख्यातिथि ध्वजारोहण कर पुलिस बल, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट एंड गाइड एवं स्कूली छात्रों की परेड की सलामी ली।
इसके बाद उन्होंने तीन दिवसीय बिजट महाराज हरियाली मेले का भी विधिवत शुभारंभ किया। यह मेला बिजट महाराज मंदिर रावलगढ़ से देव छड़ी के मेला ग्राउंड पहुंचने के बाद आरंभ होता है। कोविड के दो वर्षों के बाद इस मेले का आयोजन हुआ।
.......
शिलाई में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
शिलाई। लोक निर्माण विश्रामगृह परिसर में उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया, जहां मुख्यातिथि एसडीएम सुरेश सिंघा ने तिरंगा फहराकर पुलिस परेड की सलामी ली। उन्होंने कहा कि इस आजादी को प्राप्त करने के लिए कई महापुरुषों ने प्राण न्यौछावर कर दिए।
सुभाषचंद्र बोस, भगत सिंह, चंद्र शेखर आजाद आदि की बदौलत आज हम आजादी में जी रहे हैं। यह इन सब महापुरुषों के बलिदानों का परिणाम है। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ।
......
राजगढ़ में जगह-जगह हुए कार्यक्रम
राजगढ़। 76वां स्वतंत्रता दिवस समारोह एसडीएम कार्यालय के प्रांगण में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकारी एसडीएम राजगढ़ कपिल तोमर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
इस अवसर पर मुख्यातिथि ने साहसिक कार्य के लिए सोनू व दिनेश, ईमानदारी का परिचय देने के लिए अजय भृगु और उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रमाण पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उधर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सनियो दीदग में स्वतंत्रता दिवस मेले के रूप में मनाया गया।
......
नौहराधार और सतौन में भी रही धूम
नौहराधार/सतौन। नौहराधार में नायब तहसीलदार काकूराम ने पुलिस सलामी के साथ झंडा फहराया। नौहराधार पंचायत में प्रधान राजेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर महिलाओं ने देशभक्ति गीत पेश किया।
आजादी का अमृत महोत्सव सतौन में धूमधाम से मनाया गया। यहां पर स्कूल के छात्रों सहित पंचायत के विभिन्न संगठनों ने रैली निकाल कर आजादी का पर्व मनाया। तिब्बती समुदाय के लोगों ने भी आजादी के इस अमृत महोत्सव को धूमधाम से मनाया। तिब्बती समुदाय के लोगों ने मिठाई बांटी और सभी को आजादी की बधाई दी।

एसवीएम हाई स्कूल सतौन ने प्रधानाचार्य की अगुवाई में रैली निकाल कर जगह-जगह झांकियां प्रस्तुत की। कमरऊ तहसील में तहसीलदार कलम सिंह राजपूत ने तहसील में झंडा फहराया। इस मौके पर कमरऊ के विभिन्न स्कूलों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए।

आजादी के अमृत महोत्सव पर सतौन में झंडा फहराते और मिठाई बांटते तिब्बती समुदाय के लोग। संवाद

आजादी के अमृत महोत्सव पर सतौन में झंडा फहराते और मिठाई बांटते तिब्बती समुदाय के लोग। संवाद- फोटो : NAHAN

. एसवीएम स्कूल सतौन में स्वतंत्रता दिवस पर रैली निकालते बच्चे। संवाद

. एसवीएम स्कूल सतौन में स्वतंत्रता दिवस पर रैली निकालते बच्चे। संवाद- फोटो : NAHAN

ौहराधार में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा यात्रा निकालते स्थानीय लोग। संवाद

ौहराधार में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा यात्रा निकालते स्थानीय लोग। संवाद- फोटो : NAHAN

संगड़ाह में स्वतंत्रता दिवस दिवस के पावन मौके पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के दौरान एसडीएम व अन्य। स?

संगड़ाह में स्वतंत्रता दिवस दिवस के पावन मौके पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के दौरान एसडीएम व अन्य। स?- फोटो : NAHAN

रेणुकाजी तीर्थ में आजादी का जश्न मनाते महामंडलेश्वर स्वामी दयानंद भारती। संवाद

रेणुकाजी तीर्थ में आजादी का जश्न मनाते महामंडलेश्वर स्वामी दयानंद भारती। संवाद- फोटो : NAHAN

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर संगड़ाह में देश भक्ति गीत पेश करते बच्चे। संवाद

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर संगड़ाह में देश भक्ति गीत पेश करते बच्चे। संवाद- फोटो : NAHAN

सराहां में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर परेड़ का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री जयराम ठा

सराहां में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर परेड़ का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री जयराम ठा- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed