फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   In the name of sending labor, the amount of lakhs

सिरमौर: श्रमिक भेजने के नाम पर ऐंठी लाखों की राशि

Sat, 02 Dec 2023 03:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 03:00 AM IST
विज्ञापन
In the name of sending labor, the amount of lakhs
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब के ईंट भट्ठे के एक मालिक ने उत्तर प्रदेश के ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। इसमें ईंट भट्ठे पर कामगार भेजने के नाम पर लाखों रुपये की राशि ऐंठने के बाद कामगार नहीं भेजने का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने पर पांवटा थाना पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। पांवटा साहिब के जामनीवाली स्थित वडवाल व्रिक्स कंपनी मालिक गुलजार सिंह वडवाल ने कहा कि 7 दिसंबर, 2022 को पांवटा के किशनपुरा निवासी दिनेश कुमार के साथ भूषणलाल निवासी बुदीना खुर्द मुज्जफरनगर उत्तर प्रदेश उनके ईंट के भट्ठे पर आया। उसने कहा कि भट्ठे में रोज 30 से 32 हजार पथाई ईंट करने की मजदूर देगा। भट्ठे में लेबर की जरूरत थी। साथ पहुंचे वह दिनेश कुमार से अच्छी तरह से परिचित भी रहे हैं। दिनेश के कहने पर उन्होंने भूषण लाल को 80,000 रुपये बतौर बयाना राशि दे दी।उसके बाद उसके खाते में 3,75,000 रुपये आरटीजीएस कर दिए, लेकिन भूषण लाल ने कोई लेबर ही नहीं दी। उसके बाद उसने 27 जनवरी को एक लाख रुपये वापस किए लेकिन बाकी की राशि उसे लौटाई नहीं गई।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पांवटा साहिब रमाकांत ठाकुर ने शिकायत मिलने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पांवटा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed