{"_id":"621faf2b55a0e71d7d634aeb","slug":"in-sirmaur-district-hatti-strike-for-their-demand-of-janjati-issues-nahan-news-sml401310945","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनजातीय दर्जे की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा हाटी समुदाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनजातीय दर्जे की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा हाटी समुदाय
विज्ञापन
जनजातीय दर्जे की मांग को लेकर रोनहाट में प्रदर्शन करते हाटी समुदाय के पदाधिकारी।
- फोटो : NAHAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिपुरधार/संगड़ाह/ नौहराधार (सिरमौर)। गिरिपार को जनजातीय क्षेत्र का दर्जा देने की मांग को लेकर बुधवार को सिरमौर जिले की विभिन्न तहसीलों और उपतहसीलों में हाटी समुदाय के लोग सड़कों पर उतरे। इस दौरान हाटियों ने शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन किया और नायब तहसीलदार, तहसीलदार और उपमंडल अधिकारियों के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजे।
हरिपुरधार, नौहराधार और संगड़ाह में सुबह 11 बजे हाटियों ने सांकेतिक धरना प्रदर्शन शुरू किए। इस बीच हाटी नेताओं ने अपनी इस प्रमुख मांग को लेकर लोगों को जागरूक भी किया। हरिपुरधार में इकाई अध्यक्ष मदन राणा, संगड़ाह में खंड अध्यक्ष रविंद्र चौहान और नौहराधार में तहसील इकाई अध्यक्ष शिव चंद की अगुवाई में हाटी सड़कों पर उतरे।
गिरिपार क्षेत्र दिनभर हाटी अपना हक मांगता, नहीं किसी से भीख मांगता, हाटी संस्कृति हमारी शान, लोईया ढाट्टू हमारी पहचान, हाटियों का है एक ही नारा, जनजातीय हो गिरिपार हमारा और हाटी एकता जिंदाबाद आदि नारों से गूंजता रहा।
विज्ञापन
संगड़ाह में हाटी खंड समिति ने एसडीएम डॉ. विक्रम नेगी को ज्ञापन सौंपा। खंड समिति अध्यक्ष रविंद्र चौहान ने राजगढ़ क्षेत्र के नेरी में छह मार्च को होने वाली महाखुमली में क्षेत्र से अधिक से अधिक लोगों से जाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि पांच मार्च को शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप के नेतृत्व में हाटी समुदाय के लोग अपनी मांग को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिलेंगे।
---
गिरिपार क्षेत्र की सभी 144 पंचायतों के लोगों में गहरा रोष
ददाहू (सिरमौर)। हाटी समिति की ददाहू इकाई ने बुधवार को सांकेतिक धरना प्रदर्शन करके तहसीलदार के माध्यम से ज्ञापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भेजा। इसमें उन्होंने हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा प्रदान किए जाने की मांग की।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए हाटी समिति की ददाहू इकाई के अध्यक्ष भीम सिंह तोमर ने कहा कि आपत्तियों को दूर कर लिए जाने के बावजूद भी हटी समुदाय को जनजातीय दर्जा नहीं मिल रहा है। इससे हाटी समुदाय से जुड़ी गिरिपार क्षेत्र की सभी 144 पंचायतों के लोगों में गहरा रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि ज्ञापन के माध्यम से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री से हाटी समुदाय को जनजाति का सांविधानिक दर्जा देने की पूर जोर मांग की गई।
---
मांग पूरी नहीं हुई तो हाटी संघर्ष रहेगा जारी
राजगढ़ (सिरमौर)। खंड हाटी समिति राजगढ़ ने पुराने बस अड्डे के समीप सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। इसमें वक्ताओं ने प्रदेश और केंद्र सरकार से आग्रह किया कि हाटी समुदाय की पांच दशकों पुरानी गिरिपार को जनजातीय क्षेत्र का दर्जा दिए जाने की मांग यदि पूरी नहीं की जाती है तो हाटी समुदाय संघर्ष की राह पर उतरने को विवश होगा।
इस अवसर पर जयप्रकाश चौहान, सतीश ठाकुर, वेद प्रकाश ठाकुर, विजय भारद्वाज, अशोक ठाकुर, विकल्प ठाकुर, प्रमोद पुंडीर और रविंद्र वर्मा ने विचार व्यक्त किए। उसके पश्चात एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को हाटी के मामले में और मुख्यमंत्री व राजस्व मंत्री के लिए खश-कनैत जाति दर्ज करने के ज्ञापन सौंपे गए।
---
अभी तो ये अंगड़ाई है आगे बड़ी लड़ाई है के नारों से गूंजा पांवटा
हाटी समिति पांवटा इकाई ने जनजातीय दर्जे की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हाटी समिति पांवटा इकाई ने जनजातीय दर्जे की मांग को लेकर पांवटा में विरोध प्रदर्शन किया। समुदाय के लोग पांवटा के वाई प्वाइंट शहीद स्मारक से धरना, प्रदर्शन व नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय तक पहुंचे। इस दौरान गिरिपार हाटी समुदाय को जनजातीय का सांविधानिक दर्जा देने की मांग उठाई।
राजस्व रिकॉर्ड में पूर्व की भांति खश कनैत जाति दर्ज करने की मांग राजस्व अधिकारियों से रखी गई। मांगों के लेकर देश के पीएम व प्रदेश के सीएम को एसडीएम विवेक महाजन के माध्यम से ज्ञापन भेजा।
हाटी समिति पांवटा इकाई अध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान, केंद्रीय समिति कोषाध्यक्ष अतर सिंह नेगी, बीर सिंह राणा, गुमान सिंह वर्मा, रणसिंह चौहान, शिवानंद शर्मा, मनीष तोमर, लायक सिंह शास्त्री, बबीता परमार, रमेश तोमर, कमला देवी, आशा तोमर, मामराज शर्मा व बलदेव राणा ने कहा कि अपने हक की लड़ाई से अब पीछे हटने वाले नहीं है। कई दशकों से पुरजोर तरीके से मांग उठाते रहे हैं।
केंद्रीय हाटी समिति के आह्वान पर गिरिपार क्षेत्र की सभी तहसीलों, उपतहसील व मुख्यालयों पर जनजातीय क्षेत्र की मांग को शीघ्र पूरा करने के लिए शांतिपूर्ण तरीके तीन घंटे का सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया है। अभी तो ये अंगड़ाई है आगे बड़ी लगाई है, हक नहीं तो वोट नहीं समेत जमकर नारेबाजी की गई। एसडीएम पांवटा साहिब विवेक महाजन ने हाटी समिति का ज्ञापन मिलने की पुष्टि की है।

नौहराधार में जनजातीय दर्जे की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन में जुटे हाटी समुदाय के लोग।- फोटो : NAHAN