फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   in sirmaur district front line workers will vaccinated with covid bosster dose from today

जिले में कोरोना फ्रंटलाइन वर्करों को आज से लगेगी बूस्टर डोज

Sun, 09 Jan 2022 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
in sirmaur district front line workers  will vaccinated with covid bosster dose from today
Coronavirus economic impact concept image - फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिले में सोमवार से कोरोना फ्रंटलाइन वर्करों को बूस्टर डोज लगाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। विभागीय जानकारी के अनुसार सबसे पहले एक हजार के करीब कोरोना फ्रंटलाइन वर्कर, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता और चिकित्सकों को तीसरी यानी बूस्टर डोल लगाई जाएगी।
विज्ञापन

सिरमौर जिले में बनाए गए टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीनेशन होगा। टीकाकरण केंद्र पर मोबाइल नंबर बताने के बाद पंजीकरण होगा और बूस्टर डोज लगेगी। जिस व्यक्ति को दूसरी डोज लगाए नौ महीने हो गए हैं वह टीकाकरण केंद्र आकर कभी भी बूस्टर डोज लगवा सकता है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इससे पहले 15 से 18 वर्ष की आयु वर्ग किशोरों को को-वैक्सीन लगाई जा रही थी। हालांकि अभी इस आयु वर्ग के कुछ किशोर को-वैक्सीन के लिए बचे हैं, जिनको विभाग जल्द ही को-वैक्सीन लगाएगा। साथ ही बूस्टर डोज लगाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव सहगल ने बताया कि सोमवार से सिरमौर जिले में बूस्टर डोज लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि कोरोना फ्रंट लाइन वर्कर, आशा कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कार्यकर्ता और चिकित्सकों को डोज लगेगी। उन्होंने बताया कि जिन लोगों को कोविड वैक्सीन लगे नौ महीने हो गए हैं, वह कभी भी टीकाकरण केंद्रों पर आकर तीसरी खुराक लगवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed