फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   in sirmaur district 723 houses permitted in swaran jayanti ashrya yojma-said electricity minister sukhram

सिरमौर में स्वर्ण जयंती आश्रय योजना में 723 मकान स्वीकृत

Tue, 29 Mar 2022 12:18 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
in sirmaur district 723 houses permitted in swaran jayanti ashrya yojma-said electricity minister  sukhram
नाहन के बचत भवन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के तहत सिरमौर में अनुसूचित जाति वर्ग के आवासहीन लोगों के लिए 723 मकान स्वीकृत किए गए हैं। अब जिले में इस वर्ग के किसी भी व्यक्ति का आवेदन शेष नहीं है। यह जानकारी ऊर्जा मंत्री एवं अध्यक्ष जिला कल्याण समिति सिरमौर सुखराम चौधरी ने सोमवार को उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में आयोजित जिला कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अधिकारी गरीबों से सौहार्दपूर्ण व्यवहार करें और विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए उनकी मदद करें। उन्होंने बताया कि चालू वित्त वर्ष के दौरान अनुवर्ती कार्यक्रम योजना के अंतर्गत जिला में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 10.42 लाख रुपये खर्च कर 578 लाभार्थियों और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 56 हजार रुपये खर्च कर 31 लाभार्थियों को सिलाई मशीनें स्वीकृत की गई हैं।
विज्ञापन

चालू वित्त वर्ष के दौरान अब तक 6683 नवीन प्रार्थियों के पक्ष में सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृत की गई है, जिसमें वृद्घावस्था पेंशन योजना में 4991, विधवा पेंशन योजना में 953, दिव्यांग राहत भत्ता योजना में 326, राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना में 326, राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना में 82 और राष्ट्रीय दिव्यांग राहत भत्ता योजना में 5 नए लाभार्थियों के हित में पेंशन की स्वीकृति प्रदान की है। इससे जिले में कुल पेंशन धारकों की संख्या बढ़कर 43 हजार 728 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के मद क्रमवार प्रस्तुत किए। इस मौके पर सांसद सुरेश कश्यप, विधायक नाहन डॉ. राजीव बिंदल, विधायक रेणुकाजी विनय कुमार, विधायक पच्छाद रीना कश्यप, एडीसी सोनाक्षी सिंह तोमर, ग्राम पंचायत नेरी नावण के प्रधान सुनील कुमार, उपप्रधान विनोद कुमार सहित सभी सरकारी और गैर सरकारी सदस्य मौजूद रहे।
........
सोडा ध्याड़ी का आदर्श ग्राम में चयन
ऊर्जा मंत्री ने बताया कि पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नेरी नावण के गांव सोडा ध्याड़ी का चयन प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत आदर्श ग्राम के रूप में किया गया है, जिसके लिए लगभग 53 लाख रुपये की राशि की कार्य योजना क्रियान्वित की जा रही है।

इस योजना के तहत लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और अन्य आधारभूत सुविधाएं लोगों को उपलब्ध करवाए जा रही हैं। उन्होंने सोडा ध्याड़ी के पंचायत प्रतिनिधियों को इस उपलब्धि की बधाई दी और टोपी पहनाकर और सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed