फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   in sirmaur distric health department received 9500 doses of co-vaccine

स्वास्थ्य विभाग को मिली को-वैक्सीन की 9500 डोज

Sun, 13 Mar 2022 12:02 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
in sirmaur distric health department received 9500 doses of co-vaccine
in sirmaur distric health department received 9500 doses of co-vaccine
नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर के स्वास्थ्य विभाग को को-वैक्सीन की 9500 डोज मिल चुकी हैं, जिसे विभाग ने जिले के पांचों स्वास्थ्य खंडों को आवंटित कर दिया है। कुछ दिन पहले नाहन सहित विभिन्न हिस्सों में किशोरों को लगाई जाने वाली को-वैक्सीन की डोज खत्म हो चुकी थी। इस वजह से वैक्सीनेशन केंद्रों में पहुंच रहे किशोरों को टीका लगाए बगैर लौटना पड़ रहा था।
विज्ञापन

आयुष अस्पताल नाहन में भी किशोरों को वैक्सीन नहीं लग पा रही थी। अब जिले में को-वैक्सीन की आपूर्ति हो चुकी है। आयुष अस्पताल नाहन में भी अब किशोरों को वैक्सीन लगनी शुरू हो गई है। वहीं, पांवटा साहिब खंड में भी वैक्सीन लगाई जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि जिला सिरमौर में 14 से 18 आयु वर्ग के 46 हजार किशोरों को को-वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया था। विभाग ने इस लक्ष्य को 80 फीसदी तक पूरा किया है। जबकि, कई किशोरों को बूस्टर डोज भी लगाई गई है। कुछ ऐसे भी हैं जिन्हें अभी एक भी डोज नहीं लग पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुनील कुमार गौतम ने बताया कि सिरमौर के लिए 9500 डोज की आपूर्ति हो चुकी है जिसे सभी स्वास्थ्य खंडों को आवंटित किया गया है। उन्होंने बताया कि एक वैक्सीनेशन वायल में 10 डोज हैं। जब तक कम से कम सात लोगों का पंजीकरण नहीं हो जाता तब तक वायल को नहीं खोला जाएगा ताकि वैक्सीन को बेकार होने से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed