फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   in sirmaur class eight exame organised on wednesday students were very happy

परीक्षा देकर गदगद दिखे बच्चे, हजारों ने दी वार्षिक परीक्षा

Thu, 10 Mar 2022 12:25 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
in sirmaur class eight exame organised on wednesday students were very happy
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में विज्ञान विषय की परीक्षा देतीं आठवीं कक्षा की छात् - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। प्रदेश के ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले स्कूलों में बुधवार से वार्षिक परीक्षाएं शुरू हुईं। इस दौरान आठवीं कक्षा के हजारों विद्यार्थियों ने सुबह के सत्र में विज्ञान की परीक्षा दी। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में सुबह 9 बजे ही आठवीं कक्षा के विद्यार्थी केंद्र पहुंचना शुरू हो गए थे।
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधन ने परीक्षा केंद्र के भीतर सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए सीटिंग प्लान तैयार किया था। परिसर में ही सैनिटाइजर की भी व्यवस्था की गई है। स्कूल परिसर पहुंचते ही छात्राओं ने सैनिटाइजर से हाथों को साफ किया। इसके बाद कक्ष में दाखिल हुईं। विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों को एक साथ एकत्रित नहीं होने दिया।
विज्ञापन

इसी तरह राजकीय शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में भी कोविड प्रोटोकाल के तहत आठवीं कक्षा के बच्चों की परीक्षा आयोजित की गई। हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा ली जा रही आठवीं की बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थी उत्साहित दिखे। कई बच्चे परीक्षा देने के बाद पर्चे पर भी चर्चा करते हुए देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा उपनिदेशक एलीमेंट्री गुरजीवन शर्मा ने बताया कि परीक्षा केंद्र बनाए गए स्कूलों में कोविड नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। स्कूलों में सीटिंग प्लान को भी नियमों के तहत तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि बुधवार से आठवीं कक्षा की परीक्षाएं शुरू हुईं। इस दौरान जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में हजारों बच्चों ने यह परीक्षा दी। परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में आयोजित करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed