फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   in sirmaur 2517 children vaccinated by covaccine on friday

सिरमौर में 2517 किशोरों को लगी को-वैक्सीन

Fri, 07 Jan 2022 06:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 06:57 PM IST
विज्ञापन
in sirmaur 2517 children vaccinated by covaccine on friday
आयुष अस्पताल नाहन में कोविशील्ड लगवाती एक युवती। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में शुक्रवार को 15 से 18 वर्ष के 2517 किशोरों को को-वैक्सीन की पहली डोज लगी। विभाग की ओर से बनाए गए 59 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। इसके लिए विभाग ने लगभग 50 टीमों का गठन किया था।
विज्ञापन

जिले में सुबह 10 बजे ही टीकाकरण अभियान शुरू हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों में भारी उत्साह देखा गया। टीका लगाने के बाद लाभार्थियों को 30 मिनट तक निगरानी में रखा गया। इसके बाद उन्हें दवाई देकर घर भेजा गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संजीव सहगल ने बताया कि शुक्रवार को जिले में टीकाकरण अभियान जारी रहा। शाम पांच बजे तक विभाग की 50 टीमों ने 2517 बच्चों को वैक्सीन लगाई। किशोरों में टीकाकरण को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
डेडिकेटिड अस्पताल में दो मरीज भर्ती
कोविड डेडिकेटिड अस्पताल नाहन में दो कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है। रोगियों को गत दिनों रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद यहां दाखिल किया गया है।
मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएल कौशिक ने बताया कि दो कोरोना संक्रमित रोगियों का उपचार कोविड अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन में 30, कोविड केयर सेंटर सराहां में 32, पांवटा साहिब के रामपुरघाट में 50, शिलाई में 10, राजगढ़ में 10 और ददाहू अस्पताल में 12 बिस्तर रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed