फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   in sirmaur 20 roads closed and 1400 villages no electricity due to rain and snowfall

जिले में 36 घंटों से बर्फबारी जारी; 20 सड़कें बंद, 1400 गांवों में बिजली गुल

Fri, 04 Feb 2022 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
in sirmaur 20 roads closed and 1400 villages no electricity due to  rain and snowfall
नौहराधार क्षेत्र में सड़क को खोलने में जुटी एक जेसीबी मशीन। - फोटो : NAHAN
हरिपुरधार/नौहराधार/ददाहू/सराहां/संगड़ाह। लगातार दूसरे दिन भारी बर्फबारी और बारिश के चलते आम जनजीवन बुरी तरह अस्तव्यस्त हो गया है। शुक्रवार को सिरमौर के निचले इलाकों में भी बर्फबारी हुई।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय नाहन से सटे सैनधार इलाके की महीपुर, नेहरसवार, कोटला मोलर और पराड़ा पंचायतों के नाडनोटी, बेचड़बाग, काब्बा, खनानी, मानरिया, भरायण, मढीघाट, खान्यों एवं गुढकन धार आदि इलाकों में चार से छह इंच तक ताजा हिमपात हुआ। कई साल बाद इन पंचायतों में इतनी अधिक बर्फबारी हुई।
विज्ञापन

वहीं, सिरमौर के गिरिपार इलाके में दो दिन से बर्फबारी का कहर लगातार जारी है। पिछले 36 घंटे से हो रही भारी बर्फबारी के कारण हरिपुरधार, नौहराधार, संगड़ाह और कुपवी क्षेत्र की 20 सड़कें बंद हो गई हैं। पिछले 27 घंटे से हरिपुरधार, नौहराधार-संगड़ाह, गत्ताधार एवं कुपवी आदि क्षेत्रों के 1400 से अधिक गांवों में बिजली गुल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई उठाऊ पेयजल योजनाएं ठप हो गई हैं जिससे हरिपुरधार बाजार समेत कई इलाकों में पेयजल की समस्या पैदा हो गई है। हिमाचल पथ परिवहन निगम की छह बसें शिमला, मनाली, सिरमौर के सराहां और कोटीधीमान में फंसी हुई हैं।
.......
शेष हिमाचल से कटा गिरिपार का संपर्क
भारी बर्फबारी हरिपुरधार, नौहराधार गत्ताधार और कुपवी क्षेत्र की 40 से अधिक पंचायतों का संपर्क पिछले दो दिनों से शेष हिमाचल से कटा हुआ है। सोलन-मीनस मार्ग के बंद होने से राजधानी शिमला और हरिपुरधार-नाहन सड़क बंद होने से गिरिपार का संपर्क जिला मुख्यालय से भी कट गया है।
सड़कें बंद होने के कारण शिलाई क्षेत्र के कई लोग नौहराधार में फंस गए हैं। बताया जा रहा है कि शिलाई क्षेत्र के द्राबिल, झकांडो, जासवी आदि क्षेत्र के करीब 80 से अधिक लोग शिमला से बसों में बैठकर अपने गांव जा रहे थे। बसें नौहराधार के समीप भटीयूड़ी में ही फंसने से सभी लोग पैदल चलकर नौहराधार पहुंचे जहां से वह नहीं निकल पाए हैं।
........
गिरिपार क्षेत्र में 345 ट्रांसफार्मर बंद
चाडना, संगड़ाह और कुपवी के 33 केवी सब स्टेशनों के फेल होने से क्षेत्र के 345 ट्रांसफार्मर बंद हो गए हैं। एसडीओ पनोग सचिन कपूर ने बताया कि सब डिवीजन पनोग में कुल 118 ट्रांसफार्मर हैं जिनमें से 75 बंद हैं। एसडीओ चाडना अविलाश ने बताया कि चाडना के 111 में से 100 ट्रांसफार्मर बंद हैं। संगड़ाह में 90 और कुपवी सभी 87 ट्रांसफार्मर बंद हैं। इससे चाडना, नौहराधार, घंडूरी, भवाई, शिवपुर, देवना, देवा मानल, पुन्नरधार, शामरा, चौकर, गवाही, लानाचेता, सैर तंदुला, भुटली मानल, भूजोंड और भराड़ी आदि सैकड़ों गांव अंधेरे में डूबे हैं।
........
10 जेसीबी मशीनें की हायर
अधिशासी अभियंता आरके शर्मा ने बताया कि बर्फबारी से बंद सड़कें खोलने के लिए 10 जेसीबी मशीनों को हायर किया गया है। सोलन-मीनस सड़क को हरिपुरधार से शिलाई तक खोलने का कार्य खराब मौसम के बावजूद जारी है।
........
जिले में ये सड़कें भी बंद
बर्फबारी से नौहराधार-राजगढ़, नौहराधार- हरिपुरधार, सोलन-मीनस-नौहराधार, दिउड़ी खड़ाह-कुपवी नौहराधार- पुन्नरधार मार्ग, नौहराधार-बोगधार-संगड़ाह, नौहराधार-बांदल संपर्क मार्ग, डलयाणु- पियुलीलाणी, अंधेरी-ऊंचा टिक्कर, सुंदरघाट-शिवपुर-भवाई-चाढना, हरिपुरधार-गेहल-डिमाइना, पिऊलीलाणी- सौफर भलाड़ भलौना आदि संपर्क सड़कें भी बंद हो गई हैं।
........
ददाहू क्षेत्र में 56.8 एमएम वर्षा दर्ज
शुक्रवार सुबह ददाहू क्षेत्र में 56.8 एमएम वर्षा दर्ज की गई, जो सर्दियों के मौसम की एक रिकॉर्ड है। नायब तहसीलदार ददाहू कर्मचंद ने बताया कि सैनधार क्षेत्र की कुछ पंचायतों में हिमपात के साथ- साथ अच्छी बारिश होने के समाचार मिले हैं। क्षेत्र में नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

.......
बारिश और बर्फबारी फसलों के लिए संजीवनी
सैनधार क्षेत्र के किसानों ने बारिश और बर्फबारी को फसलों के लिए वरदान बताया। किसानों ने बताया कि यहां हुई बर्फबारी गेहूं के साथ-साथ मटर, लहसुन व बेमौसमी सब्जियों के लिए वरदान साबित होगी। अच्छी बारिश से गर्मियों में पानी का संकट भी दूर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed