फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   in rajpur health centre purowala people facing problem due to staff shortage

राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बगैर स्टाफ चरमराईं सेवाएं

Mon, 17 Jan 2022 11:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
in rajpur health centre purowala people facing problem due to staff shortage
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर। - फोटो : NAHAN
पुरूवाला (सिरमौर)। गिरिपार इलाके का आंजभोज कस्बे का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर रेफरल अस्पताल बनकर रह गया है। राजपुर स्वास्थ्य खंड होने के बावजूद भी यहां चिकित्सकों समेत दूसरे स्टाफ की भारी कमी चल रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र की तकरीबन 11 पंचायतों के केंद्र बिंदू राजपुर सीएचसी में रोजाना दर्जनों मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं, लेकिन सुविधाओं के अभाव में मरीजों को सिविल अस्पताल पांवटा की ओर रुख करना पड़ रहा है। लंबे समय से स्टाफ की कमी के चलते यहां स्वास्थ्य सेवाएं रामभरोसे हैं। जब इसे पीएचसी से सीएचसी का दर्जा दिया गया था। दर्जा बढ़ा तो लोगों की उम्मीदें भी बढ़ीं लेकिन विभाग व सरकार की लचर कार्यप्रणाली के चलते उम्मीदें परवान नहीं चढ़ पाईं। यहां स्टाफ की कमी के चलते ओपीडी रूम से लेकर अस्पताल के बिस्तर खाली पड़े हैं।
विज्ञापन

बीएमओ राजपुर डॉ. अजय देओल ने कहा कि चिकित्सक, टेक्नीशियन, मुख्य फार्मासिस्ट समेत स्टाफ के कुछ पद रिक्त चल रहे हैं, जिसके बारे में उच्च स्वास्थ्य विभाग को समय-समय पर रिपोर्ट भेजी जाती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर
पद स्वीकृत वर्तमान रिक्त
मेडिकल अफसर 2 2 0
एमओ डेंटल 1 0 1
रेडियोलॉजिस्ट 1 0 1
चीफ फार्मासिस्ट 1 0 1
फार्मासिस्ट 1 1 0
स्टाफ नर्स 2 0 2
मिड वाइफ 2 1 1
हेल्थ एजुकेटर 1 0 1
मेल हेल्थ सुपरवाइजर 1 1 0
फीमेल हेल्थ सुपरवाइजर 1 1 0
.........
क्या कह रहे लोग
कुंदन सिंह चौहान ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मरीजों की सुविधा के लिए एक्सरे मशीन लगाई थी। रेडियोलॉजिस्ट न होने सेे यह बंद पड़ी है।
कलाथा बड़ाना पंचायत के प्रधान देवराज नेगी ने बताया कि अस्पतालों की दशा सुधारने के लिए सरकार भले ही दावे कर रही हो लेकिन स्थिति उससे एकदम उलट है। दवाइयां, बिस्तर, हीटर, पंखे, एंबुलेंस जैसी मूल सुविधाओं की कमी की मार से मरीज दर-दर भटक रहे हैं।

प्रीति चौहान ने बताया कि काफी समय से अस्पताल सुविधाओं की कमी के साथ साथ स्टाफ की भारी कमी से जूझ रहा है।
राजपुर पंचायत के प्रधान अश्विनी सिंगला ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में इस वक्त दो डॉक्टर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। जबकि यहां हर समय कम से कम तीन से चार चिकित्सकों की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed