फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   in ponta sahib transport nagar development scheme only saw in documents

कागजों तक सिमटी ट्रांसपोर्ट नगर विकसित करने की योजना

Sat, 11 Dec 2021 11:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
in ponta sahib transport nagar development scheme  only saw  in documents
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उपमंडल पांवटा साहिब में ट्रांसपोर्ट नगर विकसित करने की योजना फाइलों में ही दफन होकर रह गई है। साल 2014 में प्रशासन ने हिमाचल चैंबर ऑफ कॉमर्स की पांवटा इकाई की मांग पर प्रपोजल सरकार को भेजी थी लेकिन सात साल बाद भी इस योजना पर कार्य शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन

अब पांवटा साहिब में फोरलेन बनने से शहरी क्षेत्र में पार्किंग समस्या सबसे विकराल होने वाली हैं। ऐसे में इस योजना में देरी से उद्यमी, व्यापारी एवं ट्रांसपोर्टर को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। चैंबर ऑफ कॉमर्स पांवटा साहिब इकाई अध्यक्ष सतीश गोयल ने बताया कि उद्योगपतियों और ट्रांसपोर्टर्स की मांग पर वर्ष 2014 में तत्कालीन एसडीएम श्रवण कुमार मांटा ने मसौदा तैयार कर सरकार को भेजा था। अब तक भी ये महत्वपूर्ण योजना सिरे ही नहीं चढ़ पाई।
विज्ञापन

पांवटा में स्थित सैकड़ों छोटी-बड़ी फैक्टरियों का माल देश के कोने-कोने में पहुंचता हैं। सरकार और परिवहन विभाग को योजना प्राथमिकता पर रखनी होगी। उधर, तहसीलदार पांवटा साहिब वेद प्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि कुंजा मतरालियों में 48 बीघा भूमि ट्रांसपोर्ट नगर योजना बनाने के लिए चिह्नित की गई हैं। आगामी कार्रवाई के लिए फाइल परिवहन विभाग को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......
लगातार बढ़ रहे वाहन
सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन अध्यक्ष बलजीत सिंह नागरा ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र के तौर पर उभरे पांवटा साहिब नगर में बड़े वाहनों की तादाद में इजाफा हो रहा हैं। ट्रकों के एनएच सड़क किनारे खड़े करने संबंधी परेशानी को दूर करने के लिए पांवटा में ट्रांसपोर्ट नगर बनाने की लंबित मांग शीघ्र से पूरी हो।
.........
जाम की समस्या से मिलेगी निजात
व्यापार मंडल के चेयरमैन संजय सिंघल ने कहा कि पूर्व जिलाधीश डॉ. आरके परुथी ने विजन 2020 में ट्रांसपोर्ट नगर विकसित करने की बात कही थी। ट्रांसपोर्ट नगर का सपना साकार होने से न सिर्फ व्यापारियों को सहूलियत मिलेगी, बल्कि जाम की समस्या से निजात मिलेगी।
........
नहीं हुई ठोस कार्रवाई
हिमाचल प्रदेश चैंबर ऑफ कॉमर्स के महासचिव नवीन अग्रवाल ने कहा कि पांवटा में ट्रांसपोर्ट नगर की मांग लंबे समय से चली की रही है लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

.........
धूल फांक रही प्रपोजल
सिरमौर माइन संघ पूर्व अध्यक्ष इंदर सिंह ठाकुर ने बताया कि योजना के तहत इस नगर में ट्रक आपरेटरों को ऑटो स्पेयर पार्ट, मैकेनिक और अन्य खानपान की दुकानें भी इसी नगर में उपलब्ध होनी हैं लेकिन इस मसौदे की प्रपोजल की फाइल धूल फांक रही है।
.................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed