{"_id":"62449f90b31abf68145f2f92","slug":"in-nohradhar-sirmaur-37-years-old-man-fall-from-tree-and-died-nahan-news-sml4041734191","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से नीचे गिरने पर 37 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से नीचे गिरने पर 37 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौहराधार(सिरमौर)। नौहराधार के थनगा निवासी एक व्यक्ति की पेड़ से नीचे गिरने पर मौत हो गई है। प्रशासन ने मृतक के परिजनों को आर्थिक राहत दी है।
जानकारी के अनुसार हादसा बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे पेश आया। थनगा निवासी 37 वर्षीय देवचंद पुत्र वीर सिंह जंगल में पत्ती लेने गया था। इस दौरान पेड़ पर से उनका पैर फिसला और वह नीचे आ गिरा।
ग्रामीणों ने उसे नौहराधार सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देवचंद अपने पीछे दो लड़के और पत्नी को छोड़ गया है। देवचंद की मौत पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। तहसीलदार नौहराधार अरुण शर्मा ने कहा कि मृतक के परिजनों को 20 हजार की फौरी राहत दे दी गई है। रिपोर्ट एसडीएम को भेजी जाएगी जिससे मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता मिल सके।