फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   in nohradhar house are going to in dangers due to heavy rain and landslides

नौहराधार में भूस्खलन से डंगा डहा, मकान को खतरा

Sat, 09 Jul 2022 12:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
in nohradhar house are going to in dangers due to heavy rain and landslides
नौहराधार में बरसात से गिरा डंगा, जिससे मकान को खतरा हो गया है। संवाद - फोटो : NAHAN
नौहराधार (सिरमौर)। जनपद सिरमौर के नौहराधार गांव में वीरवार रात को मूसलाधार बारिश के चलते भूस्खलन होने से मकान के आगे का डंगा ढह गया। ऐसे में वहां रह रहे दो भाइयों दिलावर और राजेश के मकान को खतरा पैदा हो गया है। मकान में ददारें आ गई हैं, ऐसे में परिवार सामान समेट कर किराये के कमरे में शिफ्ट हो गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भारी बारिश के चलते मकान के आगे का डंगा गिर गया। इसमें कच्चा रास्ता भी पूरी तरह टूट गया। दिलावर और राजेश ने बताया कि वह रात को सो रहे थे। अचानक जोर की आवाज हुई। बाहर आकर देखा तो मकान के आगे का डंगा गिरा हुआ पाया। उन्होंने परिवार सहित पूरी रात दहशत में काटी और शुक्रवार को किराये के कमरे में सामान लेकर शिफ्ट हुए ।
विज्ञापन

स्थानीय पंचायत प्रधान राजेंद्र सिंह ने मौके का जायजा लिया। साथ ही परिवार को सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी। उन्होंने सरकार और प्रशासन से प्रभावित परिवार को मुआवजा व सहायता राशि देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed